दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अदाणी पावर ‘एस्पायरिंग’ श्रेणी हासिल की, थर्मल पावर सेक्टर में सबसे आगे

Anil Choubey 07-09-2026 21:38:21


अदाणी पावर को उत्कृष्ट ईएसजी प्रदर्शन के लिए NSE सस्टेनेबिलिटी की मान्यता

अहमदाबाद, 07 सितंबर 2026: भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) के मोर्चे पर अपने प्रदर्शन में और सुधार किया है। एनएसई सस्टेनेबिलिटी के आकलन में कंपनी ने 66 का स्कोर हासिल किया है, जो वित्त वर्ष 2026 के 65 के स्कोर से अधिक है। एपीएल भारत की अन्य सभी प्रमुख थर्मल, मिक्स फ्यूल और इंटीग्रेटेड एनर्जी कंपनियों से आगे बनी हुई है। यह ईएसजी के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता और जिम्मेदार व्यावसायिक तौर-तरीकों के साथ सतत विकास पर उसके फोकस को दर्शाता है। कंपनी ‘एस्पायरिंग’ श्रेणी में बनी हुई है।

 एनएसई सस्टेनेबिलिटी, एनएसई इंडाइसेज की सहायक कंपनी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया ग्रुप का हिस्सा है। यह सेबी-रजिस्टर्ड ईएसजी रेटिंग प्रदान करता है। अपने सालाना ईएसजी आकलन के तहत यह भारत की 500 सूचीबद्ध कंपनियों का मूल्यांकन करती है और निवेशकों तथा अन्य हितधारकों को किसी कंपनी की ईएसजी साख और लंबी अवधि में मूल्य सृजन की क्षमता का स्वतंत्र आकलन उपलब्ध कराती है। बेहतर ईएसजी स्कोर से शेयरधारकों का यह भरोसा मजबूत होता है कि कंपनी का गवर्नेंस मजबूत है, वह उभरते जोखिमों का सामना करने में सक्षम है, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए आकर्षक है और समय के साथ सतत मूल्य सृजन करने की मजबूत स्थिति में है।

 अदाणी पावर का कई ईएसजी पहलों और परिचालन उत्कृष्टता पर निरंतर फोकस उद्योग के सर्वश्रेष्ठ मानकों के अनुरूप है। कंपनी ने अपना कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल यूनिट्स जैसी उन्नत कम उत्सर्जन वाली तकनीकों को अपनाया है। इसके साथ ही कंपनी ने निरंतर निगरानी और सुधारात्मक प्रणालियों में निवेश किया है। ऊर्जा दक्षता से जुड़े उपायों के अलावा कंपनी ने अपने परिचालन में जल संरक्षण और कचरे के जिम्मेदार निपटान को भी प्राथमिकता दी है। सामाजिक मोर्चे पर कंपनी ने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों का विस्तार किया है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है। वंचित विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और आजीविका बढ़ाने वाली परियोजनाएं समावेशी विकास के प्रति अदाणी पावर की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

 गवर्नेंस के मोर्चे पर अदाणी पावर निर्धारित रेगुलेटरी आवश्यकताओं से बेहतर प्रदर्शन करती है। नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति में स्वतंत्र निदेशकों का प्रतिशत निर्धारित अनुपालन आवश्यकताओं से बेहतर है। इसी तरह लेखा परीक्षा समिति में स्वतंत्र निदेशकों का प्रतिनिधित्व वैधानिक दिशानिर्देशों से बेहतर है और जोखिम प्रबंधन समिति की संरचना में स्वतंत्र निदेशकों की भागीदारी निर्धारित सीमा से अधिक है। कंपनी ने आपूर्तिकर्ताओं और ठेकेदारों के लिए भी कड़े ईएसजी मानक अपनाए हैं, जिससे पूरी मूल्य श्रृंखला में जिम्मेदार व्यावसायिक तौर-तरीकों को सुनिश्चित किया जा सके। हालिया रेटिंग्स में एपीएल ने एसएंडपी ग्लोबल के कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) में 71/100 का उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया है। वहीं, एफटीएसई रसेल ईएसजी रेटिंग में 4.3/5.0 का स्कोर मिला है। वित्त वर्ष 2026 के लिए केयरएज ईएसजी रेटिंग में एपीएल को 80/100 का स्कोर और ‘लीडरशिप’ स्थान मिला है, जो उद्योग के औसत स्कोर से 35% बेहतर है। ये स्वतंत्र आकलन ईएसजी के प्रति एपीएल की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।

 अदाणी पावर के बारे में जानकारी

अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अदाणी पावर (एपीएल) भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है। कंपनी की कुल स्थापित थर्मल पावर क्षमता 18,290 मेगावाट है, जो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में स्थित 13 पावर प्लांट्स में फैली हुई है। इसके अलावा गुजरात में कंपनी का 40 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट भी है। बिजली क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र में विश्वस्तरीय विशेषज्ञों की टीम के साथ अदाणी पावर अपनी विकास क्षमता को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन का इस्तेमाल कर भारत को बिजली के क्षेत्र में नम्बर 1. राष्ट्र बनाने और सबको गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs