Sumit Deb, CMD, NMDC expressed satisfaction at the overall results and said that “NMDC’s production continued without interruption despite the adverse situations we faced, providing for yet another strong operating quarter due to our realigned strategy and focus on optimum utilization of resources.” “At NMDC, we have taken various steps to reduce costs, improve output and maximize the profitability with and are hoping to excel in the next two quarters and set new records in production
Hyderabad, November
11, 2020: NMDC, the country's
largest Iron Ore producing Navratna Company delivered another strong operating
performance, with a 13% and 14% increase in production and sales respectively
in the second quarter of FY21. Inspite of adversities due to COVID and
incessant monsoon in Chhattisgarh, NMDC has been able to outperform both
production and sales over the CPLY. In this quarter, NMDC produced 5.64
million tonnes (MT) of iron ore and sold 6.60 million tonnes (MT).
NMDC’s turnover during the
2nd quarter of 2020-21 is Rs. 2230 crore as against the turnover of
Rs. 2242 crore of the CPLY. NMDC’s Profit Before Tax (PBT) for the Q2 of
2020-21 is Rs. 1063 crore against Rs. 1080 crore during Q2 of 2019-20, a
decrease by 2%. Profit After Tax (PAT) for Q2 of 2020-21 increased by 10% to
Rs.774 crores against Rs. 703 crores during Q2 of 2019-20.
In a
comparison of Q2 with Q1 of FY21, NMDC has shown growth in:
· Sales of Iron ore by 5%
· Turnover by 15%
· PBT by 40%
· PAT 45%
· EBITDA by 35%
|
Particulars |
Q2 of CY Vs Q2 of
PY |
Q2 of CY Vs Q1 of
CY |
||
|
Production (MT) Sales (MT) Turnover (Rs. In Crore) PBT (Rs. In Crore) PAT (Rs. In Crore) EBIDTA (Rs. In Crore) |
5.64 6.60 2230 1063 774 1118 |
5.01 5.82 2242 1080 703 1188 |
5.64 6.60 2230 1063 774 1118 |
6.61 6.28 1938 759 533 826 |
Domestic production of iron ore is down by around 47% in 2020-21 (H1) when compared with
CPLY, whereas NMDC has been able to outperform the industry and had a drop of only 9%. NMDC has produced around 16% of India’s total iron ore production in (H1) of 2020-21
एनएमडीसी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर
वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन
सुमित देब, अध्यक्ष-सह-प्रबंध
निदेशक, एनएमडीसी ने समग्र रूप से परिणामों
पर संतोष व्यक्त किया तथा कहा कि "एनएमडीसी का उत्पादन हमारी पुनर्निधारित नीतियों तथा
संसाधनों के अभिष्टम उपयोग पर ध्यान केंद्रित करने के कारण विपरीत
परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद निर्बाध रूप से जारी रहा जिसके कारण इस
तिमाही में भी प्रचालन में मजबूती बनी रही। एनएमडीसी में हमने लागत को कम करने के
लिए, उत्पादन बढ़ाने तथा न्यूनतम संसाधनों के साथ लाभप्रदता को अधिकतम बनाने के
लिए अनेक कदम उठाए हैं। हमें आशा है कि आगामी दो तिमाहियों में हम उत्कृष्ट
प्रदर्शन करेंगे तथा उत्पादन में नए रिकार्ड बनाएंगे।"
हैदराबाद, 11 नवंबर, 2020: देश के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक तथा नवरत्न कंपनी एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में उत्पादन तथा बिक्री में क्रमश: 13% तथा 14% की वृद्धि के साथ प्रचालन का एक और सुदृढ़ प्रदर्शन किया। कोविड तथा छत्तीसगढ़ में निरंतर मानसून की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एनएमडीसी उत्पादन तथा बिक्री में गत वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर सका। इस तिमाही में एनएमडीसी ने लौह अयस्क का 5.64 मिलियन टन उत्पादन किया तथा 6.60 मिलियन टन बिक्री की। एनएमडीसी का कारोबार 2020-21 की दूसरी तिमाही में रूपए 2230 करोड़ रहा जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में रूपए 2242 करोड़ था। एनएमडीसी का कर-पूर्व लाभ 2020-21 की दूसरी तिमाही में रूपए 1063 करोड़ है जो 2019-20 की दूसरी तिमाही के दौरान रूपए 1080 करोड़ था जो 2% की कमी दर्शाता है। वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में कर-पश्चात लाभ रूपए 774 करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के रूपए 703 करोड़ पर 10% की वृद्धि दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में वृद्धि इस प्रकार रही :
· लौह अयस्क की बिक्री में 5%
· टर्नओवर में 15%
· कर-पूर्व लाभ में 40%
· कर-पश्चात लाभ में 45%
· ईबीआईटीडीए में 35%
|
विवरण |
वर्तमान वर्ष की दूसरी तिमाही बनाम गत वर्ष की दूसरी तिमाही |
वर्तमान वर्ष की दूसरी तिमाही बनाम वर्तमान वर्ष की पहली तिमाही |
||
|
उत्पादन (एमटी) |
5.64 |
5.01 |
5.64 |
6.61 |
|
बिक्री (एमटी) |
6.60 |
5.82 |
6.60 |
6.28 |
|
टर्नओवर (करोड़ रूपए) |
2230 |
2242 |
2230 |
1938 |
|
कर-पूर्व लाभ (करोड़ रूपए) |
1063 |
1080 |
1063 |
759 |
|
कर-पश्चात लाभ (करोड़ रूपए) |
774 |
703 |
774 |
533 |
|
ईबीआईडीटीए (करोड़ रूपए) |
1118 |
1188 |
1118 |
826 |
वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छ:माही में
देश में लौह अयस्क का उत्पादन गत वर्ष की इस अ वधि की तुलना में 47% कम हुआ है जबकि एनएमडीसी ने उद्योग से बेहतर प्रदर्शन किया है तथा
इसके उत्पादन में मात्र 9% की कमी आई है।
एनएमडीसी ने 2020-21
की पहली छ:माही में भारत के कुल लौह अयस्क उत्पादन का लगभग 16% उत्पादन किया है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments