दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मोहन मरकाम ने मरवाही जीत का जनता को किया अभिनंदन जताया आभार

Anil Choubey 10-11-2020 18:17:47


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों पर मरवाही की जनता ने लगाई मुहर-मोहन मरकाम

 


                    रायपुर///// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों पर मरवाही की जनता ने लगाई मुहर-मोहन मरकाम ने मरवाही की जनता का आभार व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों पर मरवाही की जनता ने मुहर लगा दिया है। जनता ने अवसरवादी और छलप्रपंच कर बनाये गये भाजपा, छजका गठबंधन को भी नकार दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता के भावनाओं के अनुरूप गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाया। स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की, बिजली उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत नगर पालिका में परिवर्तित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो से छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान कर्ज मुक्त हुए, किसानों को धान की कीमत 2500 रू. क्विंटल मिला, बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से बाहर निकालना, आदिवासियों से छीनी गई जमीन लौटाना, तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रू. से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा किया गया, 14580 शिक्षकों की भर्ती, नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के माध्यम से जल संवर्धन और हर्बल खेती को बढ़ावा, शिक्षाकर्मियों का संविलियन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना, सहित अनेक जनकल्याणकारी जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के जन-जन को मिल रहा है। मरवाही की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार जो छत्तीसगढ़ को विकास की ओर अग्रसर कर रही उस पर विश्वास जताया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा और भाजपा के बी टीम पर हमला करते हुए कहा कि मरवाही की जनता नकली आदिवासी के चंगुल से मुक्त हुई है। रमन सिंह, भाजपा और उनके बी टीम ठगबंधन का पर्दाफाश हुआ है। 15 साल मुख्यमंत्री रहते रमन सिंह और भाजपा मरवाही की जनता का विश्वास जीतने में नाकामयाब रहे हैं। इस दौरान हुए 3 विधानसभा के चुनाव में भी मरवाही में भाजपा की करारी हार हुई है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता ने विधानसभा 2018 के चुनाव में रमन सिंह के चेहरे को नकार दिया था। भाजपा के झूठे वादे और छत्तीसगढ़ विरोधी इरादे को भलीभांति पहचान चुके थे। अब मरवाही की जनता भी भाजपा और रमन सिंह और उनके बी टीम को सिरे से खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस पार्टी के रीति-नीति सिद्धांतों पर मरवाही की जनता ने मुहर लगा दिया है।

 

 

 


Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs