दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

यह सहयोग राज्य के राहत कार्यों को और सशक्त बनाएगा और हजारों प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।“>>> मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा

Administrator 01-08-2026 23:15:35


दिसपुर गुवाहाटी  ///// असम बाढ़ राहत के लिए गौतम अदाणी का ₹11 करोड़ का योगदानअदाणी फाउंडेशन भी ऊपरी असम के 8,000 परिवारों तक पहुंचा अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹11 करोड़ का योगदान दिया ह

इस योगदान की सराहना करते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मुझे यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई कि गौतम अदाणी जी ने असम बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के हमारे प्रयासों को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ऑनलाइन माध्यम से ₹11 करोड़ का योगदान दिया है। अपनी कार्यशैली के अनुरूप, उन्होंने न केवल योगदान दिया है बल्कि बिना किसी प्रचार के हजारों प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए भी संसाधन जुटा रहे हैं। असम के लोगों के प्रति उनका स्नेह और संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का उनका स्वभाव वास्तव में सराहनीय है।

मुख्यमंत्री राहत कोष में समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार योगदान प्राप्त हो रहा है। मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि प्रत्येक रुपये का उपयोग पूरी सावधानी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ प्रभावित लोगों के जीवन के पुनर्निर्माण में किया जाएगा। असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए मैं अदाणी समूह का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।"

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि,“यह सहयोग राज्य के राहत कार्यों को और सशक्त बनाएगा और हजारों प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।“

इसी सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, अदाणी फाउंडेशन ने अदाणी स्मार्ट मीटर और गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सहयोग से ऊपरी असम में बाढ़ राहत अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शिवसागर जिले के नाज़िरा उप-मंडल तथा धीमाजी जिले के सिलापाथर में लगभग 8,000 परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाई जा रही है। प्रत्येक राहत किट में आवश्यक खाद्य सामग्री, दवाइयां, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई से जुड़ी सामग्री शामिल है, ताकि प्रभावित परिवार अपनी तत्काल जरूरतों को पूरा कर सकें और अपने जीवन के पुनर्निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकें। यह राहत अभियान नाज़िरा के 14 गांवों, गुरमुर मिरी (नेपाली बस्ती), संतक ग्रांट, बालीगांव, रोजापूल दुवराह गांव, बामुनपुखुरी, गोहाइन गांव (कोमोल सपोरी), हुलांग कटोनी, हुलांग कलिता, बेंगमोरा कोनवार गांव, बैलुंग गांव, मिरी गांव, औगुरीजान और बिहुबोर ग्रांट—के साथ-साथ सिलापाथर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को कवर करता है।

राहत दल यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं कि सहायता दूरस्थ और दुर्गम गांवों तक भी पहेंचे। अदाणी फाउंडेशन के लिए राहत कार्य केवल पुनर्वास की शुरुआत है। असम के प्रभावित परिवारों के जीवन के पुनर्निर्माण के इस दौर में फाउंडेशन उनके पुनर्वास में सहयोग देने और समुदायों को पहले से अधिक मजबूत एवं लचीला बनाने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है।

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs