दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर >>> शैलेश नितिन

Anil Choubey 08-11-2020 18:07:57


*******भाजपा नेता धान कोचियों के  सरगना की तरह आचरण बंद करें कांग्रेस ने जो कहा सो किया : भाजपा को किस बात से है विरोध? भाजपा ने तो किसानों के लिये जो-जो घोषणा पत्र में कहा वहीं नहीं किया था भाजपा की गलती और वादाखिलाफी को कांग्रेस पर मढ़ने का खेल बंद करें कांग्रेस सरकार की धान खरीदी का भाजपा का विरोध गलत अनुचित एवं अन्यायपूर्ण*******

रायपुर/ धान खरीदी पर भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के विरोध में की जा रही बयानबाजी को छत्तीसगढ़ के राजनैतिक इतिहास का काला अध्याय निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि भूपेश बघेल सरकार से भाजपा का विरोध किस बात का है? 80लाख टन से अधिक धान की रिकार्ड खरीदी से भाजपा का विरोध है? या 2500 रू. किसानों को धान का दाम दिये जाने से भाजपा का विरोध है? या भाजपा शासनकाल की तुलना में 2.5 लाख अधिक किसानों का धान खरीदी किये जाने का विरोध है?

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध हो रहे है तो इसका विरोध भाजपा क्यों कर रही है? रमन सिंह के शासनकाल की तरह हर रोज चार किसान आत्महत्या नहीं कर रहे है तो क्या इसका विरोध भाजपा कर रही है? किसान कर्जमुक्त हो गया इसका विरोध भाजपा कर रही है क्या?

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा ने तो 2013 के घोषणा पत्र में कहा था कि एक-एक दाना धान खरीदेंगे और नहीं किया था, सच्चाई तो यही है। भाजपा को 2013 विधानसभा चुनावों के घोषणा पत्र का अंश मीडिया को जारी करते हुये प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा अपनी गलतियों, अपनी वादाखिलाफी और अपने किसान विरोधी चरित्र को कांग्रेस सरकार पर मढ़ना बंद करें।

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धान खरीदी का पूरा लाभ केवल राज्य के किसानों को मिले, इसके लिये कांग्रेस सरकार  काम कर रही है जो कोचियों की समर्थक भाजपा को नागवार गुजरा रहा है। भाजपा नेता कोचियों के सरगना की तरह व्यवहार कर रहे है।

 जिस भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों का धान 1865 में ही लेने और 2500 रू. धान का दाम देने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया, उसी भाजपा के नेता कांग्रेस की सरकार पर 2500रू. में किस्तों में देने का आरोप लगाते है। इससे शर्मनाक दोहरा चरित्र और कुछ हो ही नहीं सकता है।

छत्तीसगढ़ के धान उगाने वाले किसानों के साथ भाजपा की 15 साल की धोखा धड़ी का काला चिट्ठा जारी करते हुये प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर की तालिका जारी कर बताया सब कुछ स्पष्ट है।

 

क्या कहा और क्या किया भाजपा की कथनी - करनी का अंतर क्या कहा था,  क्या किया धान का 2100 रूपये समर्थन मूल्य देंगे,  नहीं दि 5 साल तक 300 रूपये बोनस देंगे 5 साल,  नहीं दिया धान का एक-एक दाना खरीदेंगे,  नहीं खरीदा 5 हार्सपावर पंपो को मुफ्त बिजली देंगे,  नहीं दिया स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशे लागू करेंगे लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत जोंड़कर समर्थन मूल्य देंगे,  नहीं दिया 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे,  अभी तक कुछ नहीं किया

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सत्ता में थी तब भी किसान विरोधी थी आज ही विपक्ष में है तब भी किसान विरोधी ही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भाजपा नेता लगातार कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के समृद्धि खुशहाली के युग के सूत्रपात का विरोध कर रहे है। 15 साल तक रमन सरकार में किसानों की आत्महत्या की सैकड़ों घटनाएं हुयी थी। किसान अपनी खेती बाड़ी की जमीन बेचने के लिए मजबूर थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेकर किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए काम किया। किसानों की जमीनें औने-पौने दामों में बिकना बंद हुआ और कृषि को लाभकारी देखते हुए भाजपा शासनकाल में पंजीकृत लगभग 17 लाख किसानों की तुलना में 2019-20 में साढ़े उन्नीस लाख किसानों ने धान बेचने पंजीयन कराया। इससे स्पष्ट होता है कि इस वर्ष ढाई लाख और लोगों ने खेती किसानी की ओर रुख किया और दस लाख लोगों के  हाथों को कृषि कार्य में रोजगार मिला। 2500 रू. का मूल्य पिछले साढ़े 19 लाख से अधिक किसानों तक पहुँचा और इस संख्या में इस साल और बढ़ोत्तरी होने जा रही है। किसानों का नया पंजीयन इस वर्ष भी लगातार जारी है। इस साल किसानों की संख्या भी बढ़ेगी और धान खरीदी भी बढ़ेगी। भाजपा को पीड़ा इस बात की है कि जो 15 साल में रमन सरकार नहीं कर पायी वो काम भूपेश बघेल सरकार ने कर दिखाया। इसी का विरोध भाजपा कर रही है। इसी की पीड़ा भाजपा को है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs