दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल

Anil Choubey 07-07-2026 19:20:29


रायगढ़, 07 जुलाई 2026 /// जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संयंत्र के परिधीय 5 गांवों में तालाबों का गहरीकरण कार्य प्रगति पर है। यह पहल वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन तथा किसानों की कृषि आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।

परियोजना के तहत बरपाली, छोटे भंडार, तिलगी, रुचिदा एवं सरवानी गांवों के कुल 5 तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर लगभग 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता का सृजन होगा, जिससे वर्षा जल का संचयन बेहतर होगा और भू-जल पुनर्भरण में सहायता मिलेगी।

इस परियोजना से आसपास के कृषि क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अनुमानतः रुचिदा में 50 एकड़, बरपाली में 15 एकड़, सरवानी में 20 एकड़ तथा तिलगी में लगभग 25 एकड़ सहित कुल 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इससे फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी और वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता कम होगी।

तालाब गहरीकरण कार्य जल संरक्षण के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं ग्रामीण आजीविका के अन्य साधनों को भी समर्थन देगा। सभी तालाबों में एक-एक पचरी का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए सुविधा मिलेगी।


 

अदाणी फाउंडेशन स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, जो गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हों। जल संरक्षण पर आधारित यह पहल ग्रामीण विकास और कृषि को दीर्घकालिक आधार प्रदान करेगी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs