दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Anil Choubey 26-06-2026 20:27:23


बालकोनगर, 26 जून 2026 /// भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग के सहयोग से बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन में "मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन" विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालको सुरक्षा विभाग के कर्मियों, वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय, माउंट आबू से पधारे बीके कमल भाई, बीके दत्ता भाई, बीके दीपक भाई, बीके शैलेन्द्र भाई, बीके हितेश भाई एवं बीके संजीव भाई ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्मबल, भावनात्मक संतुलन तथा राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्य परिवेश में मानसिक संतुलन बनाए रखना उतना ही आवश्यक है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को तनाव से ऊपर उठकर सकारात्मक सोच विकसित करने और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए मानसिक शक्ति प्रदान करता है।

इस अवसर पर बालको सुरक्षा विभाग के कमांडेंट भारतेंदु पांडे सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीके बिंदु दीदी, बीके रुक्मिणी दीदी, बीके विद्या दीदी, बीके ज्योति दीदी एवं बीके जितेश्वरी दीदी ने भी सकारात्मक सोच, आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक जीवनशैली पर प्रेरक विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्होंने सकारात्मक सोच, नशामुक्त जीवनशैली तथा नियमित राजयोग मेडिटेशन को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। बालको का यह आयोजन कर्मचारियों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, समग्र कल्याण तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में कंपनी की सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs