बिलासपुर /// मरवाही उपचुनाव में
रिकॉर्ड मत ईवीएम में बंद होने से सभी
दलों के चेहरों पर चिंता की लकीरे दिखाई दे रही हैं ,राजनीतिक पंडितों का गणित
रिकॉर्ड मत होना गड़बड़ा दिया है वही कांग्रेश के प्रभारी ने दावा किया है कि वह 30 हजार से अधिक मतों से मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस विजय होगी, जेसीसी
के अध्यक्ष जो चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से नहीं थे अजीत अमित जोगी का कहना है की
कांग्रेस की मरवाही में शर्मनाक हार होगी, भाजपा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक
का कहना है कि वोटरों का रुझान भाजपा की ओर दिखाई दे रहा था यहां निश्चित ही भाजपा
जीतेगी और कांग्रेस का धनबल परास्त होगा |
कुल मिलाकर मरवाही में चुनाव आयोग के अनुसार 78% मतदान हुआ है जिसमें सबसे अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है
मरवाही में वैसे तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस भाजपा में ही था चुनाव मैदान में 8 उम्मीदवार और है, चुनाव के वक्त कई बूथों में ईवीएम बिगड़ने से मतदान प्रभावित भी हुआ है
मरवाही उपचुनाव में सबसे अधिक मतदान जोगीसार के 286 मतदान केंद्र पर हुआ है 72.89 मतदाताओं ने मतदान
किया है करोना कॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आखिरी समय
में कोविड-19 के 12 मरीजों ने भी मतदान में हिस्सा लिया है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments