रायपुर-16/06/2026// छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंत्रालय एक ऐसी इंडस्ट्रीज की जनसुनवाई करवाने में लगा हुआ है जिसके ऊपर पिछले दो वर्षों से गांव वाले लगातार आरोप लगा रहे हैं लगाये गए आरोपों के तहत फैक्ट्री की जांच भी पर्यावरण विभाग ने की और फैक्ट्री को 13 दिन तक बंद भी किया इसका मतलब यह हे पर्यावरण का उलंघन लगातार हो रहा था मढ़ी गांव के लोग लगातार जब से फैक्ट्री बनी है तब से फैक्ट्री के धुएं और धूल से परेशान हें गांव की महिलाएं बच्चों के फेफड़ों की जांच होना चाहिए दमा और खांसी के रोग गांव में साफ दिखाई दे रहे हैं स्किन की भी डिजीज बहुत तेजी से गांव में फैल रही है खेती तो बर्बाद हो ही गई है अब गांव की नस्ल बर्बाद हो रही है

हाल ही में दोबारा जनसुनवाई की अधिसूचना जारी होने के बाद से 6 से 7 गांव के लोग लगातार कलेक्टर और पर्यावरण मंत्रालय में शिकायत कर रहे हैं कंपनी द्वारा उन्हें प्रताड़ित भी किया जा रहा है प्रशासन आंख बंद करके एक तरफ जनसुनवाई की तैयारी में लगा है जो यह एक गंभीर मुद्दा है इस पर सरकार को संज्ञान लेते हुए गांव वालों की तरफ से खड़े होना चाहिए ना की कंपनी की तरफ से

सोजन्य
कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो फोन नहीं उठा रहे प्रशासनिक अधिकारी भी इसी तरीके का व्यवहार कर रहे हैं




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments