रायपुर
/// छत्तीसगढ़
की महत्वकांक्षी
योजना धान खरीदी अब इस बार भी 1 दिसंबर
से शुरू की जाएगी, यह
निर्णय मंत्रिमंडल की उपसमिति ने लिया है ,अब इस फैसले को कैबिनेट की मुहर
लगना बाकी है धान खरीदी थी उस मुद्दे पर सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के चलते जूट के बाद दोनों की
आपूर्ति समय पर नहीं हो पाएगी
इसलिए धान खरीदी 1 दिसंबर से की जाएगी 25 सो रुपए समर्थन मूल्य के कारण
छत्तीसगढ़ में इस बार भी धान की बंपर पैदावार के साथ-साथ रकवा 30% बढ़
गया है ,किसान आशान्वित था कि सरकार धान खरीदी एक नंबर खरीदेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ को लेकर किसान
चिंतित है सामने त्यौहार है धान की पूंजी ही उसकी मुख्य आय हैं |
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर गठित मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक आज नवीन
विश्राम गृह में हुई। बैठक में धान खरीदी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक
चर्चा की गई। समित द्वारा इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव केबिनेट की बैठक में रखा
जाएगा। बैठक में खाद्य एवं
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, सहकारिता
मंत्री डॉ
प्रेमसाय सिंह टेकाम, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, खेल
एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक
श्री सत्यनारायण शर्मा, अपैक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बेजनाथ चंद्राकर, खाद्य
विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments