दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

2003 में जोगी के नकली आदिवासी होने का आरोप पत्र जारी करने वाले रमन सिंह 2020 में इसे साजिश करार दे रहे हैं >> शैलेश नितिन

Anil Choubey 24-03-2021 19:15:16


******यदि यह साजिश है तो रमन सिंह और भाजपा ही इस षड़यंत्र के मुख्य सूत्रधार रमन सिंह ने आदिवासियों को 15 साल संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया  अब मरवाही के मतदाताओं का और आदिवासी समाज का भाजपा और रमन सिंह कर रहे हैं अपमान****

                                    रायपुर //////  रमन सिंह के मरवाही दौरे पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का दौरा मरवाही उपचुनाव में भाजपा की हार का एक बड़ा कारण बनेगा। 2003 में जोगी जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री थे तो भाजपा ने प्रचार किया था कि जोगी नकली आदिवासी थे। भाजपा के सरकार में कलेक्टर बिलासपुर में सर्वोच्च न्यायालय तक मुकदमा चला। भाजपा के नेता बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा ये सारे लोग उसमें पक्षकार बने। संतराम नेताम उस समय भाजपा में ही थे। नंदकुमार साय ने जो बाद में भाजपा के राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष बने। उन्होंने मरवाही में चुनाव लड़ा था। उन्होंने याचिका दायर की और मरवाही 5 साल तक वंचित रहा। ऐसे समय में कांग्रेस पर जो आरोप लगाये जा रहे है। दरअसल जनता कांग्रेस भाजपा की बी टीम है। भाजपा और भाजपा की बी टीम मिलकर छत्तीसगढ़ में सब कुछ करते रहे है। अंतागढ़ भी ए टीम और बी टीम ने मिलकर किया था। मरवाही भी दोनो मिलकर लड़ रहे है। चिंता न करें ए टीम और बी टीम 2018 में जनता ने हराया है इस बार भी जनता उनको खारिज करेगी। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इस मामले को भाजपा का यह कहना कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद यह मुद्दा उठा वो गलत है। ये मुद्दा पहले से चल रहा है इस मुद्दे को भाजपा ने उठाया, पहले कांग्रेस के अनेक लोगो ने उठाया। आदिवासी समाज के अनेक कार्यक्रमों में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में कहा गया कि नकली सर्टिफिकेट धारको को आदिवासी सीटों से चुनाव न लड़ने दिया जाये, आदिवासी के हितो और हको को लूटने की इजाजत न दी जाये। यदि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आदिवासी समाज की मांग पूरी हुयी है तो इसे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का साजिश कहना ठीक नहीं है। यह तो आदिवासी समाज की पुरानी मांग है और यह फैसला आने के बाद कांग्रेस के लोगो के साथ-साथ भाजपा के नंदकुमार साय जो अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे है और ननकीराम कंवर पूर्व गृहमंत्री जैसे बड़े आदिवासी नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। 

                                      प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मरवाही क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। भंवर सिंह र्पोते ने मरवाही का अनेक बार प्रतिनिधित्व किया और कांग्रेस इस सीट को जीतती रही। मरवाही 15 साल तक भाजपा के शासनकाल में उपेक्षित रहा। जिला मुख्यालय जाने के लिये लोगो को 150 किलोमीटर की अधिक की दूरी तय करनी पड़ती थी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही को जिला बनाया है। मरवाही के विकास के लिये अनेक योजनाओं को स्वीकृति दी है और अब मरवाही विकास के साथ चलेगा, कांग्रेस के साथ चलेगा। भाजपा और भाजपा की बी टीम ने मरवाही के लोगो के हितो और हको की 15 साल उपेक्षा की। मरवाही को विकास से वंचित रखा। मरवाही के लोगो को असुविधा होते रही। कांग्रेस की सरकार ने जो पहला जिला बनाया गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को बनाया और अब मरवाही विकास के रास्ते चलेगा, कांग्रेस के साथ चलेगा, भूपेश बघेल के साथ चलेगा।

                        प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मरवाही की जनता जिला बनाने वाली कांग्रेस की सरकार की पक्ष में वोट देगी। मरवाही की जनता विकास करने वाली कांग्रेस की पक्ष में वोट देगी। मरवाही की जनता जो कांग्रेस उनके साथ हमेशा खड़ी होती आयी है उस कांग्रेस पार्टी को वोट देगी। एक बड़ी महत्वपूर्ण बात है तो कांग्रेस के 69 विधायक है। मरवाही की सीट जीतना और हारना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, मरवाही के विकास के लिये, मरवाही के मतदाताओं के लिये और इस मामले में पूरी तरीके से मरवाही के जनता के निर्णय का सम्मान करते है। हमे पूरा विश्वास है कि मरवाही से कांग्रेस उम्मीदवार की प्रचंड बहुमत से जीत होगी।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs