हमने अपना वादा पूरा किया मरवाही को जिला बनाया, अब फिर हमारा वादा है लगातार विकास जारी रहेगा मरवाही में
रायपुर/ ////// मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल ने मरवाही उपचुनाव के दौरान गौरेला पेण्ड्रा मरवाही पहुच कर मरवाही के
डोंगरिया पेण्ड्रा के कोडगार और गौरेला के जोगीसार में अलग अलग समय पर सभाओं को
संबोधित किया मुख्यमंत्री ने तीनों सभाओं में जनता से पुछा की 15
साल तक आपके क्षेत्र का विकास डॉ रमन सरकार ने क्यों नही किया डॉ रमन सिंह मरवाही
कि जनता तरफ से मै पुछ रहा हु कि डॉ साहब 15 साल कहा थें।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही को जिला बनाने कि मांग वर्षां से चल रही थी भाजपा ने
छत्तीसगढ में अपने कार्यकाल में अनेको जिला बनायें गौरेला पेण्ड्रा मरवाही की याद
क्यों नही आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले का निर्माण कर
मैने अपना वादा पुरा किया जो आपसे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मैने किया था भूपेश
बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की शासन में यही अन्तर है कि भाजपा
की रमन सरकार उद्योगपतियों पुंजीपतियों और अपने कमीशन एजेंटो के लिए काम कर रही थी
और 2 साल की कांग्रेस सरकार किसानों मजदूरो
वनवासियों युवाओं बेरोजगारों गरीबों की सरकार है। किसानों का कर्जा माफ 2500 रू
क्वि. में समर्थन मुल्य में धान खरीदी वनोपज की खरीदी समर्थन मुल्य में शिक्षों की
भर्ती पुलिस की भर्ती प्रचार्या और प्रध्यपकों की भर्ती तेन्दूपत्ता बोनस दोना दर
पे सहित गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के लिए नियोजित विकास कि घोषण हुई है उन्होने कहा
कि परिर्यटन दृष्टिकोण से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का विकास किया जायेंगा। मरवाही
विधानसभा हमेंशा से कांग्रेस का गढ रहा मुझे विश्वास है कि 3
नवंबर को मरवाही के मतदाता कांग्रेस के प्रत्याशी को रिकार्ड मतो से विजय बनाकर
भेजेगें। छत्तीसगढ की सरकार छत्तीसगढ के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुचाने तक
कटिबध्द है।
मुख्यमंत्री के साथ सभा में प्रदेशाध्यक्ष मोहन
मरकाम मंत्री मो अकबर ताग्रध्वज साहू जयसिंह अग्रवाल कवासी लकमा अमरजीत भगत प्रदेश
उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी
विनोद वर्मा विधायक शैलेश पाण्डेय विधायक मोहित केरकेट्टा महांमंत्री उत्तम
वासुदेव ब्लाक अध्यक्ष बेचु अहिरेश प्रशांत श्रीवास राजेन्द्र ताम्रकार पंकज
तिवारी ज्ञानेन्द्र उपाध्याय अरूण सिंह चैहान शुभम पेन्द्रो गुलाब सिंह राज अजीत
सिंह श्याम आदि उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments