बिलासपुर संवाददाता
मरवाही से ग्राउंड जीरो रिपोर्ट
चर्चा यह भी है कि अमर अग्रवाल के अरबों रुपए के राजस्व प्रकरण लम्बित हें , इसलिए वह जयसिंह अग्रवाल के सामने घुटने टेके हुए हैं
बिलासपुर /// मरवाही उपचुनाव इस वक्त दिलचस्प मोड़ पर खड़ा हो गया है जनता कांग्रेस से कोई भी उम्मीदवार उनकी परंपरागत सीट मरवाही से चुनाव मैदान में नहीं है, अमित जोगी रेणु जोगी लगातार मरवाही की जनता से न्याय की गुहार कर रही है वही अब सीधा तकनीकी तौर पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही बचा है ,आज से कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता भूपेश बघेल ने अगले 3 दिनों तक मरवाही में अपना डेरा डाल दिया है, उनके डेरे की सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित तमाम बड़े नेता भी मरवाही में अलग-अलग मोर्चों डट गए हैं, इन सबके बीच में सबसे दिलचस्प खबर यही है कि मरवाही विधानसभा बीजेपी के प्रभारी अमर अग्रवाल से स्थानीय कार्यकर्ता जबरदस्त नाराज हैं उनका कहना है कि प्रभारी जेब में हाथ ही नहीं डालते हम अपना पैसा लगाकर कितना चुनाव प्रचार करें और कितना घूमे सभी जानते हैं, कि इस वक्त चुनाव लड़ना कितना महंगा होता है ,यदि कार्यकर्ताओं को समय पर उनको पैसा नहीं मिलता तो वह निश्चिती छटपटाहट की स्थिति में रहकर कर काम करते हैं |
चुनाव के ऐन वक्त पर अगर
कार्यकर्ता हताशा की दौर से गुजर रहा है तो यह बात कहने में संकोच नहीं है,
कि इसका फायदा सीधा सीधा सामने वाली पार्टी को होने वाला है सामने कांग्रेस है और
उसके सामने भाजपा -- कांग्रेस
के प्रभारी जयसिंह अग्रवाल भूपेश सरकार में राजस्व मंत्री हैं , चर्चा यह भी है की पूर्व मंत्री
अमर अग्रवाल के अरबों रुपए के राजस्व प्रकरण सरकार के पास लंबित हैं, जिसको लेकर भी अमर अग्रवाल जयसिंह
अग्रवाल के सामने घुटने टेके हुए हैं,
अमर अग्रवाल के नज़दीकियों का कहना है कि हम तो
विपक्ष में ही बैठेंगे
चाहे मरवाही जीते या हारे सीट मिले या ना मिले इससे
हमें कोई खास लाभ हानि नहीं होना है,
इसलिए हम सामान्य तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं, इसका मतलब यही है कि इन सब
परिस्थितियों से जो भितरघात हो रहा है वह निश्चित ही कांग्रेस को विजय श्री
दिलाने में सहायक होगा |
वहीं भाजपा का प्रदेश केंद्रीय नेतृत्व अमित जोगी के और रिचा
जोगी के जाति प्रमाण पत्र निरस्त हो जाने के बाद से कुछ इस तरह से मुखर है, कि
बीजेपी कह रही है कि कांग्रेस सरकार
मरवाही में क्योंकि चुनाव हार रही थी इसलिए उन्होंने इस तरीके का षड्यंत्र रच कर
जोगी कांग्रेस को से चुनाव मैदान से बाहर किया है, इसका फायदा अब यही हो रहा है कि
जोगी कांग्रेस के लोग इस समय बीजेपी की बी
टीम की तरह काम कर रहे हैं, अब इसका कितना फायदा बीजेपी को होगा यह तो 10 तारीख को ही पता चलेगा बहरहाल
कांग्रेस मरवाही में पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है वही प्रभारी अमर अग्रवाल के
अपने स्वार्थों के कारण बीजेपी पार्टी में
वह दमखम नहीं है ,इसलिए भी कांग्रेस का विजय रथ लगातार विजय की ओर अग्रसर हो रहा
है लगता है कि कांग्रेसी मरवाही उप चुनाव में भारी बहुमत से विजय प्राप्त कर सकती है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments