दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

Pak हवाई क्षेत्र बंद होने से एयर इंडिया को 300 करोड़ का नुकसान

AVINASH CHOUBEY 29-04-2019 16:04:49


  • बालाकोट हमले के 2 महीने बाद भी पाक ने हवाई क्षेत्र से पाबंदी नहीं हटाई
  • एयर इंडिया की रोजाना 21 उड़ानें प्रभावित हो रही है, एयरलाइन को हर दिन करीब 6 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली. बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाक द्वारा अपनी हवाई सीमा पर रोक लगाने का असर भारतीय एयरलाइंस पर भी पड़ रहा है। इसके चलते एयर इंडिया को अब तक करीब 300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। पाक हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से नई दिल्ली से यूरोप, अमेरिका और गल्फ देश जाने वालीं उड़ानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। दिल्ली से अमेरिका की उड़ान 2-3 घंटे का अतिरिक्त समय ले रही है। इसी तरह यूरोप जाने वालीं फ्लाइट में भी 2 घंटे ज्यादा समय लग रहा है।

पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला किया था। इसके बाद से पाक ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर रखा है। इसी के चलते एयर इंडिया की उड़ानों को अब ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। एयरलाइन को एक्स्ट्रा फ्यूल, केबिन स्टॉफ और उड़ानों की संख्या कम होने के चलते हर रोज करीब 6 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

मुआवजे के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय पहुंची एयर इंडिया

एयर इंडिया इस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय पहुंची है। एयरलाइन ने मांग की है कि पाक क्षेत्र बंद होने की वजह से जो नुकसान हो रहा है, उसे उसका मुआवजा दिया जाए। मंत्रालय के एक अफसर ने बताया कि एयर इंडिया ने इस मामले में हमसे संपर्क किया है। इसे सभी संबंधितों के साथ उठाया जा रहा है। 
 

दुनिया भर में 350 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित
न्यूज एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस भी पाक की हवाई सीमा का इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं। इससे रोजाना 350 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हो रही हैं। हवाई कंपनियों को उत्तर से दक्षिण जाने के लिए लंबे और घुमावदार हवाई मार्ग को चुनना पड़ रहा है। अब इनमें से ज्यादातर उड़ानें ओमान के हवाई क्षेत्र से होकर गुजर रही हैं। इससे मस्कट के एयर ट्रैफिक में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस वजह से ईंधन ज्यादा लग ही रहा है। फ्लाइट्स का समय भी एक से तीन घंटे तक बढ़ गया है। 

913 किमी लंबा हुआ फ्लाइट रूट 
एयर स्ट्राइक से पहले दिल्ली से यूरोप जाने वाली उड़ानें पाकिस्तान की हवाई सीमा के ऊपर से गुजरती थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर ने 19-26 फरवरी और 3-9 अप्रैल के बीच दिल्ली से एम्सटर्डम (दोनों साइड) की सभी 34 उड़ानों का अध्ययन किया। इसके नतीजे बताते हैं कि अप्रैल से उड़ानों की दूरी में 22% की वृद्धि देखी गई है। औसत एक फ्लाइट को 913 किमी ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। इस वजह से औसतन हर फ्लाइट्स दो घंटे ज्यादा देरी से चल रही हैं।

रोजाना एयर इंडिया की 21 उड़ानों पर असर
एयर इंडिया ने बताया कि इस रोक से रोजाना 21 उड़ानें प्रभावित हो रही है। इनमें मिडिल ईस्ट, यूरोप और अमेरिका की उड़ानें भी शामिल हैं। मार्ग बदलने से यूरोप से अमेरिका जाने का समय एक से तीन घंटे तक बढ़ गया है। इसमें फ्यूल भरवाने और क्रू बदलने में लगने वाला समय भी शामिल है। भार कम करने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

रविवार को एयर इंडिया की 137 उड़ानें हुईं लेट

शनिवार को हुए एयर इंडिया के सिस्टम के सर्वर डाउन का असर रविवार को भी दिखा। इसके चलते रविवार को करीब 137 उड़ानों में औसत 3 घंटे से ज्यादा की देरी हुई। इससे पहले शनिवार को एयर इंडिया का सर्वर 5 घंटे डाउन रहा था। इस वजह से शनिवार को 155 उड़ानों में औसतन 2 घंटे की देरी हुई थी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs