दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

Anil Choubey 24-04-2026 22:43:38


बालकोनगर; 24 अप्रैल 2026 ////  वेदांता समूह कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज’ थीम के तहत राष्ट्रीय फायर सर्विस सप्ताह का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन तैयारी और घटनाओं की रोकथाम को मजबूत करना था। इसमें कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 1100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

सप्ताह भर चले इस आयोजन में क्विज, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही, बालको ने सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए, जिनमें लाइव फायर सेफ्टी डेमो और नुक्कड़ नाटक शामिल थे, ताकि विभिन्न हितधारकों के बीच सुरक्षा-प्रथम दृष्टिकोण को और मजबूत किया जा सके।

अभियान का समापन विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों और टीमों को सम्मानित कर किया गया, जिन्होंने प्लांट परिसर में अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन में कोरबा क्षेत्र की अन्य औद्योगिक इकाइयों जैसे एनटीपीसी लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जो क्षेत्रीय सुरक्षा तैयारियों के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि अग्नि सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए निरंतर सतर्कता और तैयारी आवश्यक है। बालको में हम जागरूकता बढ़ाने, क्षमताओं का निर्माण करने और ऐसी प्रणालियाँ विकसित करने पर जोर दे रहे हैं, जो त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें। अपने कर्मचारियों और समुदाय के साथ सतत जुड़ाव के माध्यम से हम एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण का निर्माण करना चाहते हैं।

एनटीपीसी कोरबा के सीआईएसएफ फायर विंग के सहायक कमांडेंट शिवेंद्र कुमार ने कहा कि बालको की फायर सेफ्टी टीम ने बार-बार आपात स्थितियों में उत्कृष्ट दक्षता और संयम का परिचय दिया है। कोरबा की नागरिक प्रशासनिक इकाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने हर जरूरत के समय महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। समुदाय और स्कूलों को प्रशिक्षण देने की उनकी पहल दूरदर्शी नेतृत्व का उदाहरण है, जो सामूहिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।

बालको की फायर और सेफ्टी टीम जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रशिक्षण और त्वरित प्रतिक्रिया पर केंद्रित है। पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान टीम ने 200 से अधिक आपात स्थितियों में प्रतिक्रिया दी। तेज और प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए क्विक रिस्पॉन्स वाहन की खरीदारी। 5500 से अधिक लोगों को फायर एक्सटिंग्विशर उपयोग, सीपीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही प्लांट और आसपास के क्षेत्रों में 100 से अधिक मॉक ड्रिल्स आयोजित कीं। बालको अस्पताल में स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित किया तथा 400 से अधिक मल्टी-सेंसर और उन्नत फायर अलार्म सिस्टम लगाकर सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बालको के फायर विभाग को ग्रो केयर इंडिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 के लिए मेटल एवं पावर डिवीजन में ‘फायर एंड सेफ्टी में उत्कृष्टता’ हेतु प्लेटिनम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो उनकी उच्च स्तरीय अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों का प्रमाण

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs