दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जो लोग भगवान् को समर्पित करके कर्म करते है उनके जीवन में किसी प्रकार का कष्ट और हानि नही आती।

Anil Choubey 22-04-2026 21:40:03


जो भी कर्म करो वो भगवान को समर्पित करके करो..क्योकि जो लोग भगवान् को समर्पित करके कर्म करते है उनके जीवन में किसी प्रकार का कष्ट और हानि नही आती।

.मित्रों एक समय की बात हैं एक राजकुमार अपने पिता के मरणोपरांत राज्य का राजा बन बड़ी लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहा था।पर अनुभव की कमी के कारण वो हमेशा चिंतित और दुखी रहता था।

.एक दिन उसके महल में एक संत आगमन होता हैं। राजा संत की बहुत अच्छी सेवा करता है। पर राजा को चिंतित देख कर संत राजा को चिंता का कारण पूछते हैं।

.तब राजा राज्य की प्रगती और उन्नती के बारे में अपनी चिन्ता बताते है।

.संत राजा की समस्या को भांप लेते है और राजा से कहते हैं कि राजन कुछ समय के लिए तुम अपना राज-पाठ मुझे दान में दे दो, फिर में सब कुछ ठीक कर दूँगा।संत के कथन से सहमत होकर राजा राज्य को दान में लिखकर संत की झोली में डाल देता है।संत राजसिंहासन पर बैठ राजा को मंत्री बना देते हैं, और राज्य की देख-रेख का सम्पूर्ण जिम्मा राजा को सौंप देते हैं।

.

राजा अपने मंत्री पद के कर्तव्य को निभाते हुए राज्य की सेवा में लग जाता हैं।कुछ समय बाद संत राजा से कहते है कि राजन में कुछ समय के लिए तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूँ, तब तक तुम मेरे राज्य का ध्यान रखना।

.संत की आज्ञा को एक राजा का आदेश मानकर राजा संत को विश्वास दिलाते है कि आपके आने तक में अपने दायित्व और कर्तव्य के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहूँगा

संत के जाने के बाद राजा राज-पाठ की अपनी जिम्मेदारी को बहुत अच्छे ढंग से निभाते हैं। जिससे राज्य की प्रगति दिन-दुनी रात चौगुनी होने लगती हैं।

कुछ माह बाद संत वापस आ जाते हैं, और राजा से पूछते हैं कि राजन मेरा राज-पाठ कैसा चल रहा हैं?

राजा कहते है, महाराज राज्य में सभी और चंहुमुखी विकास हो रहा है, राज कोष में भी पहले से चार गुना वृद्धि हुई हैं, चारों और खुशहाली हैं और प्रजा भी बहुत सुखी हैं।

तब संत राजा से कहते हैं कि देखो राजनइस राज-पाठ को पहले भी तुम हीं देखते थे, और अब भी तुम ही देख रहे हो।

.फर्क सिर्फ इतना हैं की पहले तुम इसे अपना समझ कर कर्म करते थे और अब तुम इसे मेरा समझते हुए अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हो।

.कहने का तात्पर्य इतना ही हैं राजन कि इस संसार में जब तक तुम कोई कार्य अपना समझ कर करोगे तब तक दुखी ही रहोगे।

.

इसलिये आज ही से तुम अपना सब कुछ भगवान् को समर्पित कर दो और संसार के सारे कार्यो को भगवान् का समझ के करो।

.क्योकि जो लोग भगवान् को समर्पित करके कर्म करते है उनके जीवन में किसी प्रकार का कष्ट-हानि और दुःख नही आते।

.तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा

 

 

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs