दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

Anil Choubey 13-04-2026 18:59:08


बालकोनगर, 13 अप्रैल 2026  /////  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परिसर में एक सेफ्टी पार्क का उद्घाटन किया। यह पहल कंपनी की मजबूत ‘सेफ्टी फर्स्ट’ संस्कृति को उत्कृष्ट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेफ्टी पार्क में इंटरैक्टिव मॉडल, प्रैक्टिकल मॉड्यूल और विजुअल डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिनसे कर्मचारी आसानी से सुरक्षित कार्य प्रक्रियाओं को समझ सकें।

इस वर्ष के सेफ्टी मंथ की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” के तहत 5,000 से अधिक कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर, समुदाय के लोगों और छात्रों को इस अभियान से जोड़ा गया। खास बात यह रही कि इस अभियान का नेतृत्व महिला कर्मचारियों ने किया, जो कंपनी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को दर्शाता है।

सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गईं। इनमें ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता, सेफ्टी क्विज और ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंपियन’ जैसे कार्यक्रम शामिल रहे, जिनसे लोगों ने सुरक्षा से जुड़े विषयों को बेहतर तरीके से समझा।

इसके अलावा, सांप एवं सीढ़ी और ‘हैजर्ड हंट’ जैसे गेम्स के माध्यम से भी सुरक्षा संदेश को आसान तरीके से समझाया गया। अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और टीमों को ‘बेस्ट सेफ्टी परफॉर्मर’ और ‘फैमिली कनेक्ट विद सेफ्टी चैंपियन’ जैसे सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी में में सुरक्षा हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है जो हमारे हर कार्य को दिशा देता है। निरंतर सहभागिता और जागरूकता के माध्यम से हम ऐसी मजबूत संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं, जहाँ हर व्यक्ति सुरक्षा की जिम्मेदारी समझे और उसका पालन करे। राष्ट्रीय सुरक्षा माह जैसे प्रयास व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं तथा बालको एवं इसके आसपास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षित और जिम्मेदार वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।

अभियान के दौरान ‘वॉयस ऑफ सेफ्टी’ और ‘रियल लाइफ हीरो स्टोरीज’ जैसे प्लेटफॉर्म भी बनाए गए, जहां कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। ‘बेस्ट सेफ्टी जोन एग्जीबिशन’ और हेल्थ चेक-अप कैंप्स ने भी लोगों को सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

बालको आसपास के समुदाय और परिवार में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके तहत फायर सेफ्टी वर्कशॉप, रोड सेफ्टी प्रोग्राम और सड़कों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए बालको को 2026 में ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल का इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड और ग्रो केयर इंडिया द्वारा फायर एंड सेफ्टी में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये उपलब्धियां बालको की उत्कृष्ट सेफ्टी संस्कृति को दर्शाती हैं।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs