ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर /// समीर पैकरा के द्वारा गौरेला पेंड्रा में की
गई एफ आई आर को आधार मानते हुए गौरेला पेंड्रा पुलिस और
बिलासपुर की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमित जोगी को उनके बिलासपुर निवास
स्थान मरवाही सदन से सुबह गिरफ्तार कर लिया है पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर यह चकमा देने की कोशिश की गई है कि अमित
जोगी को किस थाने में ले जाया गया है इसी सिलसिले में दो वाहन रायपुर की ओर रवाना
किए गए हैं दो वाहन पेंड्रा की तरफ ऐसे किया गया है कि जो भी के
समर्थन में आए लोग थाने का घेराव ना कर पाए
समीरा पैकरा द्वारा कल एसपी
कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन देकर यह कहा गया कि सारे सबूतों के बाद भी अमित
जोगी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई एसपी ने फाइल पर पड़ी धूल को हटाते हुए आज सुबह अमित जोगी
की गिरफ्तारी कर ली ज्ञात रहे कि 3 दिन पहले अमित जोगी ने सिविल
लाइंस थाने में अजीत जोगी के खिलाफ की गई एफ आई आर को लेकर बड़ा बवाल थाना
ताना था और चैलेंज किया था कि मुझे
गिरफ्तार करके बताएं
अजीत जोगी के जाति के मामले में
छानबीन समिति द्वारा दिए गए निर्णय को आधार मानते हुए कलेक्टर बिलासपुर जोगी के
खिलाफ बिलासपुर सिविल लाइंस थाने में एफ आई आर दर्ज कराई थी इसको लेकर अमित जोगी
ने पुलिस को चैलेंज किया था
समीरा पैकरा द्वारा थाने में यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अमित
जोगी विदेशी नागरिक हैं आदिवासी होने का झूठा प्रमाण पत्र चुनाव में लगाया है
इंदौर में उनका लाइसेंस किसी और जाति के नाम से बना है जिसमें जन्म तारीख भी
अलग-अलग है यह 420 ई का मामला
है इस पर मुकदमा दायर किया जाए काफी दिनों से राजनीतिक कारणों के कारण इस पर
कार्यवाही नहीं हो रही थी लेकिन जब अजीत जोगी का मामला छानबीन समिति ने साफ कर
दिया है तो अब अजीत जोगी और अमित जोगी पर लगाए गए आरोप पर हुई एफ आई आर पर अब कार्रवाई होना ही है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments