दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह ग्राम छत्तौद में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Anil Choubey 24-03-2026 22:36:20


350 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की

रायपुर, 24 मार्च 2026//// अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर के सेफ्टी विभाग और अदाणी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ग्राम छत्तौद में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। छत्तौद, रायखेड़ा, तरसोईव और गैत्रा सहित आसपास के ग्रामों से लगभग 350 महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय समुदाय के लिए उपयोगी साबित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में DSP गुरजीत सिंह (DSP ट्रैफिक, रायपुर) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और दुर्घटना-निवारण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उनका कहना था कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे व्यवहार में लाना आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वाति वर्मा (सदस्य, जिला पंचायत एवं सभापति, रायपुर) ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण सुरक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि सुरक्षित वातावरण ही मजबूत समाज की नींव रखता है। स्वाति वर्मा ने कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता को सकारात्मक पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा विषयों पर तीन विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। गृह सुरक्षा से संबंधित सत्र का संचालन आशीष ताम्रकार ने किया, जिसमें घरेलू दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सरल और व्यावहारिक उपाय बताए गए। विद्युत सुरक्षा पर सत्र में सूर्यकांत साहू ने आवश्यक जानकारी साझा की और लोगों को विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया। सड़क सुरक्षा पर आयोजित प्रशिक्षण का संचालन मानस रंजन दास ने किया, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सावधानियों पर जानकारी दी गई।

अंतिम चरण में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सही उत्तर देने पर कुंती वर्मा, रीतूँ ध्रुव, दीक्षा वर्मा, टीना साहू, कौशल्या धिवार, संगीता चाट्री, वीणा पांडे, शिवानी साहू, मोनिका वर्मा, जितेश्वरी यादव और राधिका वर्मा को विजेता घोषित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं और इन्हें आगे भी नियमित किया जाना चाहिए, ताकि समुदाय अधिक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बन सके।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs