दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़: शहीद जवानों के शव पहुंचे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

AVINASH CHOUBEY 29-04-2019 16:19:54


छत्तीसगढ़- तेलांगना बॉर्डर पर पामेड़ क्षेत्र के तोंगगुड़ा कैंप के नजदीक नक्सलियों ने किया था हमला बाइक पर जा रहे थे दोनों जवानों, ग्रामीण ने तेलंगाना के भद्राचलम स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ दम . छत्तीसगढ़- तेलागंना बॉर्डर पर शनिवार रात हुए नक्सली हमले में घायल ग्रामीण ने भी रविवार दोपहर को दम तोड़ दिया। जवानों पर हमले के दौरान हुई क्रॉस फायरिंग में ग्रामीण भी घायल हुआ था। वहीं शहीद हुए दोनों जवानों अरविंद मिंज और सुक्खू हपका के शव बीजापुर जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शहीदों के शव उनके गृहग्राम भेजा जाएगा। शहीद जवान अरविंद मिंज जशपुर और सुक्खू हपका बीजापुर के गुमरा के निवासी थे। 

कैंप से निकले जवानों पर घात लगाकर नक्सलियों ने किया हमला

दरअसल, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पामेड़ इलाके में तोंगगुड़ा कैंप के नजदीक शनिवार को घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल के दोनों जवान कैंप से बाहर कुछ काम से निकले थे। कैंप के बाहर जवानों पर पहले गोलियां बरसाई गईं, फिर गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस की ओर से भी नक्सलियों पर फायरिंग की गई। हालांकि जंगल का आड़ लेकर नक्सली फरार हो गए। 

शहीद दोनों जवानों के शव रविवार दोपहर को बीजापुर जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां पर जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शहीद जवानों के शवों को उनके गृहग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं क्रास फायरिंग में घायल ग्रामीण कवासी इत्ता पामेड़ के गादीगुडम का निवासी था। उसकी पीठ में गोली लगी थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए उसे उपचार के लिए तेलंगाना के भद्राचलम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs