दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मेरा विश्वास है कि इस नए टर्मिनल के संचालन से असम के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह असम के लिए एक गेमचेंजर साबित होगा>>> मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा

Anil Choubey 23-02-2026 11:04:47


गुवाहाटी, 23 फरवरी 2026 ////: लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) पर नए टर्मिनल ने आज शाम कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिससे सालाना यात्री क्षमता बढ़कर 1 करोड़ 30 लाख तक होगी है और दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया के लिए भारत के रणनीतिक उत्तर-पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में गुवाहाटी की प्रमुख एविएशन प्रवेश द्वार के रूप में स्थिति मजबूत हुई है। यह परिवर्तन चरणबद्ध, ऑपरेशन आधारित एक्टिवेशन के बाद हुआ, जिसमें पूर्ण तैनाती से पहले चेक-इन, बैगेज हैंडलिंग, सुरक्षा और एयरक्राफ्ट टर्न-अराउंड समेत विभिन्न क्षेत्रों में लाइव परीक्षण किए गए। टर्मिनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 दिसंबर, 2025 को किया था।

ऑपरेशन के शुभारंभ के अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा और भारत के सबसे बड़े निजी एयरपोर्ट संचालक, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के निदेशक जीत अदाणी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में पहले प्रस्थान करने वाले यात्री को औपचारिक बोर्डिंग पास जारी किया गया और मुंबई से आई अकासा एयर की उड़ान का नए परिसर में आगमन हुआ। अराइवल हॉल में पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें शिल्पकार समुदायों, चाय बागान कर्मियों, फ्रंटलाइन स्टाफ और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने भाग लिया, जो बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान को भी रेखांकित करता है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा,“ मैं आभार व्यक्त करता हूँ, हम गौतम अदाणी के प्रति कृतज्ञ हैं कि उन्होंने पिछले वर्ष एडवांटेज असम 2.0 के दौरान किए गए 50,000 करोड़ रुपये के निवेश के अपने वादे को पूरा किया है। मेरा विश्वास है कि इस नए टर्मिनल के संचालन से असम के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह असम के लिए एक गेमचेंजर साबित होगा। नए एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण के दौरान असम की संस्कृति का सम्मान किया गया है,और एक असमिया होने के नाते हमें इस पर गर्व है।”

जीत अदाणी ने कहा कि,“ यह विस्तार क्षेत्र की बढ़ती मांग और लंबे समय तक विकास पथ को दर्शाता है। आज का दिन कोई कमर्शियल उपलब्धि नहीं है। यह असम और उत्तर-पूर्व के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। यह उन अनगिनत हाथों और दिलों की देन है जिन्होंने इस सपने को साकार किया। यह माननीय प्रधानमंत्री के भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के दृष्टिकोण और माननीय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के असम को उत्तर-पूर्व के आर्थिक इंजन के रूप में स्थापित करने के मिशन के अनुरूप है।”

गुवाहाटी पिछले दशक में भारत के सबसे तेजी से बढ़ते गैर-मेट्रो हवाई अड्डों में उभरा है, जहाँ यात्री यातायात में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। हाल के वर्षों में यात्री संख्या नौ मिलियन से अधिक होने के साथ, यह हवाई अड्डा यात्री संख्या के आधार पर देश के शीर्ष 10–12 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल है। विस्तारित 1 करोड़ 30 लाख की क्षमता, नए मार्गों की शुरुआत, उड़ानों में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करती है। हवाई अड्डा 21 घरेलू गंतव्यों और तीन अंतरराष्ट्रीय मार्गों  बैंकॉक, पारो और सिंगापुर से जुड़ा है तथा वर्तमान में प्रतिदिन 130 से अधिक विमान यातायात आवागमन संभालता है। अतिरिक्त क्षमता से गुवाहाटी की क्षेत्रीय हब के रूप में भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है जो उत्तर-पूर्व को मुख्य भूमि भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया से जोड़ता है।

सिस्टम वैलिडेशन प्रैक्टिस में एयरलाइन कॉर्डिनेशन, ग्राउंड हैंडलिंग, इमरजेंसी प्रोटोकॉल और डिजिटल इंटीग्रेशन शामिल थे। डिजी यात्रा-सक्षम प्रोसेसिंग, इंटीग्रेटेड वेफ़ाइंडिंग और सेन्ट्रल कम्युनिकेशन सिस्टम चालू हैं। रिटेल और फूड सर्विस फेज-वाइज तरीके से शुरू की जा रही हैं।

वास्तुकला और सांस्कृतिक पहचान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त भारतीय वास्तुकार नुरु करीम द्वारा डिज़ाइन किया गया यह टर्मिनल असम के कोपो फूल (फॉक्सटेल ऑर्किड) से प्रेरणा लेता है और इसमें 140 मीट्रिक टन से अधिक बांस का उपयोग किया गया है। असम की भलुका बांस शिल्पकारी और अरुणाचल प्रदेश की अपातानी जनजाति से जुड़ी बांस आधारित संरचनात्मक परंपराओं के वास्तुशिल्पीय संदर्भ उत्तर-पूर्व के व्यापक सांस्कृतिक ताने-बाने को दर्शाते हैं। गुंबदनुमा छत स्थानिक निरंतरता और प्राकृतिक प्रकाश वितरण को बढ़ाती है, जबकि एम्फीथिएटर शैली का आगमन प्रांगण यात्रियों को क्षेत्रीय कला और प्रदर्शन परंपराओं से परिचित कराता है। इस डिज़ाइन को समकालीन बुनियादी ढांचे के साथ क्षेत्रीय पहचान को एकीकृत करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वास्तुकला पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह हवाई अड्डा एएएचएल द्वारा अपनी सहायक कंपनी गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (जीआईएएल) के माध्यम से संचालित किया जाता है। एएएचएल तिरुवनंतपुरम, मुंबई, नवी मुंबई, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद और मंगलुरु में भी हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs