दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

रमन सिंह और ओ.पी. चौधरी के बयान पर घोर आपत्ति वोटरों को धमकाने वाले पूर्व कलेक्टर चौधरी इस वक्त रमन सिंह के खास रिश्तेदार हैं….. मोहन मरकाम’

Anil Choubey 09-09-2020 22:06:26


         दंतेवाड़ा उपचुनाव नामांकन के साथ ही द्वंद शुरू

रायपुर//////// दिनांक 04.09.2019 को उपचुनाव दंतेवाडा में नामांकन के बाद पूर्व मूख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व कलेक्टर ओ.पी. चौधरी के बयान की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कडे़ शब्दों में निंदा की है और कहा कि डॉ. रमन सिंह पन्द्रह साल राज करने के बाद भी मदहोशी में हैं, आज भी अपने आप को मुख्यमंत्री मानते हैं। नियम, कानून सबके लिए समान होते है, नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ पांच लोगों को प्रवेश करनें की अनुमति होती है, मगर पूर्व मूख्यमंत्री जी लाव लश्कर के साथ अपने पूर्व मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों के साथ नामांकन कक्ष में प्रवेश करते हैं, निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन कक्ष से बाकी लोगों को बाहर निकाल देते हैं, उसी की खिज वे निर्वाचन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों पर निकाल रहे हैं। रमन सिंह जी व ओ.पी. चौधरी जी को मालूम होना चाहिए कि नियम सबके लिए समान होते हैं वे अर्नगल बयानबाजी कर अधिकारियों के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे हैं। पन्द्रह साल के शासन काल में यही अधिकारी-कर्मचारी उनके लिए सही थे, मगर कांग्रेस के कार्यकाल में अब बुरे हो गए और अब उनके अनुसार वे अधिकारी कांग्रेसियो के रिश्तेदार हो गए है। डॉ रमन सिंह के साथ-साथ ओ.पी. चौधरी जी को अपने चश्में का नम्बर किसी डॉक्टर के पास दिखवा लेना चाहिए जिस चश्में से छत्तीसगढ़ की जनता को हिकारत से देखते थे, उसी छत्तीसगढ़ की जनता ने पन्द्रह सीट पर सिमटा दिया है 

             ओ.पी. चौधरी ने कलेक्टर की नौकरी छोड़ कर खरसिया विधानसभा चुनाव से चुनाव लड़ा और अपनी चुनावी सभाओं में विधानसभा चुनाव में वोट नहीं देने पर जितने के बाद कहर बनकर टूटने की बात करते थे, मगर खरसिया की जनता समझदार है, ओ.पी. चौधरी पर ही कहर बन कर टूटी गयी और उन्हें खरसिया की समझदार जनता ने बुरी तरह  हरा दिया। आज ओ.पी. चौधरी घर के न घाट के रह गए और दूसरों को नौकरी छोड़ने की सलाह देते हैं ।

             ये वही ओ.पी. चैधरी हैं जिन पर दंतेवाड़ा के कलेक्टर रहते हुए करोड़ों की जमीन घोटाले के आरोप हैं। सरकार के निर्देश पर जांच के लिए आयोग का गठन किया गया है, न्यायालय में भी प्रकरण चल रहा है भारतीय जनता पाटी से जुड़े लोगों को गांव की जमीन के बदले करोड़ों रूपयों की जमीन दंतेवाड़ा शहर में आबंटन नियम विरूद्ध की गई उनके खुद के ऊपर कलेक्टर रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप हैं और आज वे दूसरों को सलाह दे रहे है जिससे खिसयानी बिल्ली खंम्बा नोंचे वाली कहावत चरितार्थ होती है। दन्तेवाड़ा की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आएगी। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी की 8 माह की सरकार जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जनता इसका लाभ ले रही है और इसका फायदा इस उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जरूर मिलेगा और बस्तर से भाजपा का पूरा सूपड़ा साफ होगा।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs