नई
दिल्ली /// अजीत जोगी के खिलाफ कल एफ आई आर. होने के बाद योगी अति चिंता में पड़ गए थे उसको लेकर उनकी तबीयत
बिगड़ जाने से उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है एफ आई आर के बाद जोगी
की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी गौरतलब है कि जिस धाराओं में अजीत जोगी के बेटे अमित
जोगी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में है वही धाराएं अजीत जोगी पर भी लगी है क्योंकि
दोनों के आपराधिक कृत्य एक समान है जाति के मामले को लेकर दोनों बाप बेटा अभी तक कानूनी
दांवपेच के चलते बचते रहे हैं लेकिन जब उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने जोगी को आदिवासी नहीं माना है तो अमित जोगी भी
आदिवासी नहीं हुए इसी अपराध के तहत पेंड्रा
गौरेला थाने में धारा 420 धारा 467 धारा 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है यह
सभी धाराएं नान बेलेबल अपराध के तहत आती है
समीर पैकरा ने
कल एफ आई आर तत्कालीन तहसीलदार तिर्की के उस शपथ पत्र के आधार पर की है जिसमें
तिर्की ने कहा है कि जब यह जाति प्रमाण पत्र जारी हुआ था उस वक्त तहसीलदार कार्यालय
अस्तित्व में ही नहीं था और जो हस्ताक्षर उस फर्जी प्रमाण पत्र में हैं वह उसके नहीं है समीर पैकरा ने आरोप लगाया है कि अजीत जोगी
ने उस फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर आदिवासी होने के तमाम लाभ लिए
हैं जो एस्ट्रो सिटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है
मामला बिगड़ता देख जोगी ने मेदांता अस्पताल की शरण ले ली है हो सकता है स्वास्थ्य लाभ उठाते
हुए उनकी गिरफ्तारी कुछ दिन के लिए टल सकती लेकिन जो धाराएं लगी है उनमें या तो उन्हें
जमानत लेना पड़ेगी या फिर गिरफ्तार होना पड़ेगा




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments