दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको उत्पादन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है >> राजेश कुमार,,सीईओ

Anil Choubey 27-01-2026 19:48:07


बालको ने बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

बालकोनगर, 27 जनवरी 2026 /// वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा विविधता, समानता और समावेशिता के प्रतीक स्वरूप एक ट्रांस महिला के नेतृत्व में प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इस अवसर पर सीईओ ने सुरक्षा कर्मियों की अनुशासित एवं जोशपूर्ण परेड की सराहना की।समारोह में देशभक्ति का रंग भरते हुए बालको के आसपास स्थित 10 स्कूलों के 1,900 से अधिक विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विभिन्न नृत्य और कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और साझा विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बालको द्वारा आकर्षक झांकियों की शोभायात्रा भी निकाली गई। इन झांकियों में पॉटलाइन, पावर, लॉजिस्टिक्स, मानव संसाधन और फायर सेफ्टी सहित विभिन्न व्यावसायिक कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। झांकियों ने बालको के कार्यों के साथ-साथ समावेशी विकास और सामूहिक प्रगति के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

भारत की विकास यात्रा में बालको के योगदान की चर्चा करते हुए कंपनी के सीईओ श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम राष्ट्र निर्माण को एक साझा जिम्मेदारी मानते हैं। कंपनी उत्पादन के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की एल्यूमिनियम इंडस्ट्री के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में, हम अपने औद्योगिक क्षमताओं को सशक्त बनाते हुए सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास को अपने कार्यों का अभिन्न हिस्सा बनाए रखते हैं। समुदायों और साझेदारों के साथ मिलकर कार्य करते हुए हम दीर्घकालिक मूल्य सृजन और भारत की प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें हमारी 1 मिलियन टन विस्तार योजना एक महत्वपूर्ण कदम है।

नगर गौरव पुरस्कार समारोह में बालकोनगर क्षेत्र के सेंट्रल बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ बोर्ड के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं के दो टॉप विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं ₹10,000 नकद राशि प्रदान की गई, जबकि कक्षा 12वीं के दो टॉप विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं लैपटॉप देकर उनके परिजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, परेड और झांकी प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत सीईओ श्री कुमार ने बालको अस्पताल, में जाकर मरीजों को फल वितरित किया। यह पहल समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति बालको की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

गणतंत्र दिवस समारोह में 6,000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार, उनके परिवारजन, यूनियन के पदाधिकारी तथा स्थानीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर एकता, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव की भावना का उत्सव मनाया।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs