पदमी से सिरवाबांधा मार्ग का भूमिपूजन
रायपुर,///// कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने
कहा कि गुरूजनों से मिले अनुशासन और संस्कार से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता
मिलती है। गुरू की महिमा निराली है। बच्चों की प्रतिभा निखारने और संवारने में
उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इस आशय के विचार श्री चौबे शिक्षक दिवस के मौके पर आज नगर
पंचायत मुख्यालय देवकर और ग्राम पदमी में शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
उन्होंने इस अवसर पर 80 शिक्षकों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों एवं समाज केे सभी वर्गाे के उत्थान के लिए
लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालिन कृषि ऋण
माफ करने की कार्यवाही की गई। किसानों को प्रति क्विंटल 2500 रूपए की दर से धान का उपार्जन किया गया। श्री चौबे ने
कहा कि कबीरधाम जिले के सुतियापाट जलाशय से बेमेतरा जिले में सिंचाई के लिए नहर
आदि का कार्य के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। निकट भविष्य में इसका लाभ जिले
के किसानों को मिलेगा। साजा ब्लाक में कृषि महाविद्यालय की शुरूआत की गई है, आने वाले समय में प्रदेश के पहले उद्यानीकी
विश्वविद्यालय शुरू करने की पहल की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर 3 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से
सिरवाबांधा से पदमी तक बनने वाले ढाई किलोमीटर मार्ग का




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments