दिव्य-दूत

Har Saans KII CARE** स्वस्थ समाज के संकल्प के साथ रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल्स ‘द ग्रेट छत्तीसगढ़ रन 2025’ में भागीदारी MoU IIT कानपुर की एडवांस्ड रिसर्च क्षमताओं को NMDC के बड़े ऑपरेशनल इकोसिस्टम में लाता है।>>> अमिताव मुखर्जी, CMD, NMDC आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित >>> मुख्यमंत्री साय नया रायपुर शिक्षा शहर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य>> मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट' सम्मेलन जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है हमारी सरकार >>> मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना एनआईएफटीईएम ने दिया मोटे अनाज से बेकरी उत्पाद निर्माण का जशपुर में प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के विकास में जुड़ा नया आयाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नक्सलवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है >>> केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह एनएमडीसी एक ऐसी कंपनी है जिसका इतिहास हमसे बहुत पुराना है और भविष्य हमसे बहुत लंबा है <<< .अमिताव मुखर्जी >> सीएमडी, एनएमडीसी राज्य में अवैध परिवहन किए जा रहे 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका >> सीएम विष्णुदेव साय प्रवासी छत्तीसगढ़वासी राज्य के सांस्कृतिक राजदूत, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विश्व में दे रहे पहचान >>>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

भगवान् से क्या माँगे ?" आत्मसमर्पित करके कह दे कि- हे "नाथ ! बस, तुम्हारी इच्छा पूरी हो।"

AVINASH CHOUBEY 09-11-2025 17:26:57


भगवान् से माँगने के सम्बन्ध में एक कथा आती है कि एक बार भगवान् कृष्ण अर्जुन को साथ लेकर घूमने निकले। जाते-जाते घने जंगल में जा पहुँचे। कुछ और आगे बढ़े तो वहाँ पर सुनसान मैदान आ गया, कोई पेड़-पौधा नहीं। ग्रीष्म ऋतु थी, बड़ी गरम हवा चल रही थी। अर्जुन को तीव्र प्यास लगी, लेकिन कहीं पानी दिखायी नहीं दे रहा था। उन्होंने भगवान से अपने प्यास की बात बतायी तो भगवान ने कहा कि पता लगाओ। तलाशने पर जब दूर एक झोपड़ी दिखायी दी तो अर्जुन को वहाँ जाने के लिये कहा। अर्जुन ने वहाँ जाकर देखा कि एक संन्यासिनी, तपस्विनी, वृद्धा माँ बैठी है और उसके पास पानी का घड़ा रखा है। अर्जुन के जानमें जान आयी। वे संन्यासिनी से अनुमति लेकर जल पीकर तृप्त हो गये। अर्जुन जब पानी पीकर स्वस्थ हो गये तब देखते हैं कि कुटिया में खूँटी पर एक नंगी तलवार लटक रही है। अर्जुन ने मन-ही-मन सोचा कि अस्सी वर्ष की अवस्थावाली तपस्विनी बुढ़िया ने अपने पास तलवार क्यों टांग रखी है ? संदेह निवारणार्थ उन्होंने पूछ ही लिया कि "मइया ! तूने यह तलवार क्यों टांग रखी है ? इसका क्या प्रयोजन ?" ‘श्रीजी की चरण सेवाकी सभी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं धारावाहिक पोस्टों के लिये हमारे पेज श्रीजी की चरण सेवाके साथ जुड़े रहें तथा अपने सभी भगवत्प्रेमी मित्रों को भी आमंत्रित करें।

इस पर वह गुस्से में आकर बोली, "तुम जानना चाहते हो तो सुनो, इसे इसलिये टांग रखा है कि यदि अर्जुन और द्रौपदी मिल जायें तो उनके सिर काट लें।" अर्जुन अवाक् रह गये और भयभीत भी हुए परन्तु अपने को छिपाकर बड़ी विनम्रतासे पूछा कि, "माँ ! अर्जुन और द्रौपदी ने तुम्हारा क्या कसूर किया ? ऐसा कौन-सा अपराध हो गया कि तुम जैसी तपस्विनी उन दोनों का वध करने को तैयार हो ?" वृद्धा माँ ने उत्तर दिया कि, "तुम नहीं जानते किन्तु द्रौपदी ने बहुत बड़ा अपराध किया है। उसने मेरे स्वामी भगवान् को अपनी साड़ी बनायी और वह भी रजस्वला की साड़ी। संसार में सभी नंगे पैदा होते हैं, वह भी नंगे मर जाती परन्तु उसने क्यों मेरे भगवान् को रजस्वला की साड़ी बना दिया ? इतना बड़ा अपराध है। उसका कि यदि वह मुझे मिल जाये तो उसे मार डालें। फिर अर्जुन ने कहा, "माँ, तुम्हारी यह बात ठीक हैं परन्तु अर्जुन ने क्या अपराध किया ?" फिर, वृद्धा माँ ने उत्तर दिया कि अर्जुन उससे बड़ा अपराधी है। जिनकी पूजा करनी चाहिये उनसे घोड़े चलवाये। जिनको अर्घ्य देना चाहिये या जिनके चरणों में बैठकर सेवा करनी चाहिये, उस भगवान् को अपना सारथी बनाया। उनके हाथों में चाबुक और लगाम दे दी। इसलिये वह भी अपराधी है। अर्जुन ने समझ लिया कि माई तो ठीक कहती है और फिर चुपचाप भगवान् कृष्ण के पास आकर सारा वृत्तान्त सुनाया। भगवान् ने कहा, "तुम्हीं सोचो, क्या ठीक है ? हम तो तुम्हारे हैं ही।"

इसलिये भगवान् से सामान्यत: कुछ न चाहें परन्तु हाँ, एक बड़ी सुन्दर बात को याचना भाव से, भगवान् को आत्मसमर्पित करके कुछ कह दे कि-"नाथ ! बस, तुम्हारी इच्छा पूरी हो।"

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs