दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एक रात श्री कृष्ण जी ने अपनी भक्त कृष्णा बाई से यह कहा कि.. कल बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है.. तुम यह गांव छोड़ कर दूसरे गांव चली जाओ।

Anil Choubey 12-01-2026 21:42:41


 ((( कृष्णा बाई की कथा ))))

.समुन्द्र किनारे एक गांव में कृष्णा बाई नाम की बुढ़ी माता रहती थी। वह भगवान श्री कृष्ण की परम भक्त थी।

.वह एक झोपड़ी में रहती थी। कृष्णा बाई का वास्तविक नाम सुखिया था.. पर कृष्ण भक्ति के कारण इनका नाम गांव वालों ने कृष्णा बाई रख दिया।

.घर घर में झाड़ू पोछा.. बर्तन और खाना बनाना ही इनका काम था।

.कृष्णा बाई रोज फूलों की माला बनाकर दोनों समय श्री कृष्ण जी को पहनाती थी और घण्टों कान्हा से बात करती थी।

.गांव के लोग यहीं सोचते थे कि बुढ़िया पागल है।

.एक रात श्री कृष्ण जी ने अपनी भक्त कृष्णा बाई से यह कहा कि.. कल बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है.. तुम यह गांव छोड़ कर दूसरे गांव चली जाओ।

.अब क्या था मालिक का आदेश था। कृष्णा बाई ने अपना सामान इकट्ठा करना शुरू किया.. और गांव वालों को बताया कि..

.कल सपने में कान्हा आए थे.. और कह रहे थे कि बहुत प्रलय होगा.. गांव छोड़ कर पास के गांव में चली जा।

.अब लोग कहाँ उस बूढ़ी पागल की बात मानने वाले थे.. जो सुनता वहीं जोर जोर ठहाके लगाता।

.इतने में बाई ने एक बैलगाड़ी मंगाई.. और अपने कान्हा की मूर्ति ली.. और सामान की गठरी बांध कर गाड़ी में बैठ गई.. और लोग उसकी मूर्खता पर हंसते रहे।

.बाई जाने लगी.. अपने गांव की सीमा पार कर अगले गांव में प्रवेश करने ही वाली थी कि.. उसे कृष्ण की आवाज आई..

.अरे पगली जा.. अपनी झोपड़ी में से वह सुई ले आ.. जिससे तू माला बनाकर मुझे पहनाती है।

.यह सुनकर माइँ बेचैन हो गई.. और तड़प गई कि मुझसे ये भारी भूल कैसे हो गई.. अब मैं कान्हा की माला कैसे बनाऊंगी?

.उसने गाड़ी वाले को वहाँ रोका.. और बदहवास अपने झोपड़ी की तरफ भागी। गांव वाले उसके पागलपन को देखते और खूब मजाक उड़ाते रहे।

.माई ने झोपड़ी के तिनकों में फंसी सुई को निकाला.. और फिर पागलों की तरह दौड़ते हुए गाड़ी के पास आई।

.गाड़ी वाले ने कहा.. कि माई तू क्यों परेशान हैं कुछ नही होना।

.माई ने कहा ; अच्छा अब चल.. और जल्दी से अपने गांव की सीमा पार कर। गाड़ी वाले ने ठीक ऐसे ही किया।

.अरे यह क्या ? जैसे ही सीमा पार हुई.. पूरा गांव ही समुन्द्र में समा गया। सब कुछ जलमग्न हो गया।

.गाड़ी वाला भी अटूट कृष्ण भक्त था। येन केन प्रकरेण भगवान ने उसकी भी रक्षा करने में कोई विलम्ब नहीं किया।

.इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है.. कि प्रभु जब अपने भक्त की मात्र एक सुई तक की इतनी चिंता करते हैं.. तो वह भक्त की रक्षा के लिए कितना चिंतित होते होंगे।

.जब तक उस भक्त की एक सुई उस गांव में थी.. पूरा गांव बचा था। इसीलिए कहा जाता है कि..

.भरी बदरिया पाप की बरसन लगे अंगार।

संत न होते जगत में जल जाता संसार।।

.अर्थात अगर इस दुनिया में संत एवं अच्छे व्यक्ति न होते तो ये संसार कब का समाप्त हो गया होता।

 ((((((( जय जय श्री राधे )))))))

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs