दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

आज नव वर्ष के पहले दिन प्रभु राम का आशीर्वाद लेने एक लाख से ऊपर श्रद्धालु पहुंचे श्री राम मंदिर VIP रोड

Anil Choubey 01-01-2026 20:05:29


रायपुर -- 01/01/2026// कौशल्या माता की धरती पर उनके लाल के मंदिर में लाखों  श्रद्धालुओं ने  पूजा अर्चना कर इस नए साल का शुभारंभ किया, आज का दिन  और विशेष तब  हो गया जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी सुबह-सुबह इस  राम मंदिर में भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंचे भारी सुरक्षा के बीच उन्हें मंदिर के अध्यक्ष बृजलाल गोयल एवं उपाध्यक्ष सुनील रामदास  ने अंग वस्त्र से स्वागत करते हुए मंदिर के गर्भ ग्रह तक ले गए जहां मंदिर के मुख्य पुजारी महाराज हनुमत जी ने विधि विधान से पूजा करवा कर उन्हें प्रसाद प्रदान किया |

       मोहन भागवत में भगवान श्री राम से  पूरे देश में सुख समृद्धि ,भाईचारा और सनातनी हमेशा विजय भव ,भारत देश  विश्व गुरु  बने की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी मंदिर के कर्मी, पुजारी और  गुरुकुल के विद्यार्थियों ने पूरे मंदिर परिषद में श्रद्धालुओं को किसी भी  तरीके का कष्ट ना हो का ध्यान रखते हुए व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया शाम 5:00 बजे तक एक   लाख से   से ऊपर श्रद्धालु भगवान श्री राम, माता सीता ,हनुमान जी और गरुड़ महाराज का दर्शन कर आनंद की प्राप्ति कर चुके थे लेकिन श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी था राम  मंदिर आज विशेष दिन होने के कारण पूरे दिन मंदिर के द्वार खुले रहे पुजारी का  कहना है  कि आज 11:00 बजे तक मंदिर केद्वार  खुले रहेंगे |

पूरे छत्तीसगढ़ में श्री राम का यह  भव्य मंदिर रायपुर में VIP   रोड जो वर्तमान में राम मंदिर रोड के नाम से भी जानी जाती है पर विराजमान है विशाल मंदिर की विशेषता यह  है कि यहां भगवान भोग का प्रसाद मुख्य द्वार के साथ ही प्रसादी काउंटर से  ₹50 की रसीद कटवा कर भगवान भोग का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं मंदिर परिसर में बहुत ही सुंदर गौशाला है जहां 30 से 40 गायेंअपनी नन्हे नन्हे बछड़ों  के साथ रहती है मंदिर परिषद में ही गुरुकुल है जो 40 बच्चों को यंहा  सनातनी शिक्षा प्रदान की जाती है जिसमें आदिवासी बच्चे प्रमुख रूप से रुचि ले रहे हैं वैसे तो वहां जात-पात का कोई लेना-देना नहीं है फिर भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के बच्चे हॉस्टल में ही रहते हैं खाना भोजन कपड़े सारी व्यवस्था है|

इसी मंदिर परिसर  में श्रद्धालुओं को ₹20 में भरपूर भोजन प्रसादी  की भी व्यवस्था है यहाँ रोज  हजारों की संख्या में भोजन प्रसादी पाने वाले इच्छुक श्रद्धालु यहां पर जाकर भोजन करते हैं यह प्रक्रिया  अविरल निरंतर चल रही है |

मंदिर परिसर में ही एक विशाल हाल है जिसमें शादी के अलावा सामाजिक कार्य, भागवत कथाएं निरंतर होती रहती है इसी परिसर में सर्व सुविधा युक्त 65 कमरों की व्यवस्था श्रद्धा लों के ठहरने के लिए भी बनाई जा रही है जो फरवरी तक पूरी होने की पूरी उम्मीद है 

इतनी कम समय में मंदिर में ख्याति छत्तीसगढ़ के अलावा उड़ीसा ,महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश झारखंड  तक फैल चुकी है उत्तर प्रदेश में भी राम मंदिर रायपुर के नाम से लोग जानते हैं हर रोज श्रद्धालुओं के राम दर्शन दर्शन करने के लिए आने का तांता लगातार बना रहता है मंदिर की ख्याति यहां के मैनेजमेंट के कर्मठ  कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को किसी तरीके से तकलीफ ना हो और भगवान श्री राम के दर्शन हो के कारण मंदिर   प्रसिद्ध की ओर निरंतर बढ़ता जा रहा है

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs