रायपुर,
//// विधानसभा उप निर्वाचन-2019 के तहत विधानसभा निर्वाचन
क्षेत्र-88 दन्तेवाड़ा के सदस्य निर्वाचन हेतु नामांकन दाखिले के अंतिम दिन 4
सितम्बर को 10 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर श्री टोपेश्वर
वर्मा को सुपुर्द किया। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विधानसभा निर्वाचन
क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री प्रताप चकमा भी मौजूद
थे।
4
सितम्बर को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों में श्री बल्लू राम
भवानी पिता स्वर्गीय बुधराम भवानी ने आम आदमी पार्टी, श्री
अजय कुमार नाग पिता श्री गौरी लाल नाग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, श्री सुजीत कर्मा पिता श्री कमलू राम कर्मा ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे),
श्री हेमंत कुमार पोयाम पिता श्री माधो राम पोयाम ने बहुजन समाज
पार्टी, श्री भीमसेन मंडावी पिता स्वर्गीय पाण्डू राम ने
कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया, श्रीमती कलमुम देवती महेन्द्र
पति स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी, श्री सुधरू राम कुंजाम पिता स्वर्गीय भोसे राम कुंजाम ने
निर्दलीय(स्वतंत्र अभ्यर्थी),श्रीमती ओजस्वी मंडावी पति
स्वर्गीय भीमाराम मंडावी ने भारतीय जनता पार्टी, श्री जयराम
कश्यप पिता स्वर्गीय जलन्धर कश्यप ने शिवसेना तथा श्री योगेश मरकाम पिता श्री नोहर
सिंह मरकाम ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। इस
तरह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा के सदस्य निर्वाचन के लिये अब तक कुल
10 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।
विधानसभा उप
निर्वाचन-2019 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा के सदस्य निर्वाचन
के लिये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे नाम
निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 7 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे के पूर्व तक
अभ्यर्थिता से नाम वापस लिये जा सकते हैँ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित
कार्यक्रम के अनुसार 23 सितम्बर 2019 को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक
मतदान होगा।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments