दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

85 बटालियन सीआरपीएफ सराहनीय कार्य

Anil Choubey 05-09-2019 08:55:28


          ईश्वर सोनी बीजापुर

बीजापुर  के गंगलूर पंचायत में सिलाई -कढाई का प्रशिक्षण 100 सिलाई मशीन हितग्राहियों को वितरित

 बीजापुर//// जिले में  85 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा जिला कौशल विकास केंद्र की सहायता से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बीजापुर जिला के गंगालूर पंचायत क्षेत्र के महिलाओं के लिए सिलाई-कढाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया एवं लाभुक महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ-साथ सिलाई मशीन भी दिया गया।

                 इस अवसर में श्री यादवेन्द्र ने अपने अभिभाषण में बताया कि गंगलूर पंचायत क्षेत्र वर्षो से नक्सलवाद से पीड़ित रहा है जिसकी वजह से इस क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया है।  नक्सलवाद के कारण यहाँ के बच्चों एवं युवाओं को ना तो पढ़ाई का समुचित अवसर मिल पाया है और ना ही कोई हुनर सीखने का मौका। उन्होंने ने आगे बताया कि हर इंसान में अपना एक हुनर होता है जिसको सिर्फ वक़्त पर निखारने की जरूरत होती है लेकिन नक्सलवाद ने यहाँ के बच्चों एवं युवाओं से वो अवसर छीन लिया है जिसकी भरपाई करने के लिए सीआरपीएफ कृतसंकल्प है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए 85 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा इस सिलाई-कढाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने अपने अभिभाषण में यह भी बताया कि नक्सलवाद समाज के लिए एक भयानक अभिशाप है जिसको तत्काल प्रभाव से निष्प्रभावी बनाना जरूरी है। नक्सलवाद को निष्प्रभावी बनाने के लिए जरूरी है समाज का समुचित एवं बहुगामी विकास हो जिसके दो अति-महत्वपूर्ण अवयव है शिक्षा एवं रोजगार। समाज में इसी विकास की धारा को अविरल करने के लिए सीआरपीएफ ने रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण का योजना तैयार किया जिसकी पहली कड़ी के तौर पर यहाँ के महिलाओं के लिए यह सिलाई-कढाई प्रशिक्षण कार्यक्रम है। महिलायें समाज की निर्माता होती है अगर वो सशक्त है तभी सम्पूर्ण समाज सशक्त होगा। इसलिए हमलोगों ने यह निर्णय लिया कि हमारी रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण

            ज्ञातव्य हो कि 85    बटालियन सीआरपीएफ द्वारा गंगलूर पंचायत क्षेत्र के महिलायों के लिए 60 दिनों का सिलाई-कढाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत 100 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसका समापन आज दिनाँक 04/09/2019 को श्री यादवेन्द्र सिंह यादव, कमांडेंट 85 बटालियन के द्वारा सभी 100 लाभुक महिलाओं को 85 बटालियन सीआरपीएफ के तरफ से सिलाई मशीन एवं जिला कौशल केंद्र द्वारा इस बाबत जारी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित करके किया गया।

की शुरुआत महिलाओं के लिए रोजगार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से शुरू होगी। इसके पश्चात सीआरपीएफ ने यहाँ के युवाओं में लिए मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का शुरुआत किया है जो अभी जारी है। श्री यादवेन्द्र ने अपने अभिभाषण में यह भी बताया कि 85 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा भविष्य में भी यहाँ के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए इस प्रकार का रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। ताकि यहाँ के लोग देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

                                             अंत मे श्री यादवेन्द्र आज के इस समारोह में उपस्थित सभी लोगों को आह्वान करते हुए संकल्प लिया कि हम सब मिलकर इस प्रदेश ही नही पूरे देश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने में परस्पर भागीदारी निभाएंगे और देश एवं समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। आज के इस अवसर पर श्री हरविंदर सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री पी आर मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री दीपक कुमार, उप कमाण्डेन्ट, श्री चंद्रभान सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट, श्री अशोक मेघवाल, सहायक कमाण्डेन्ट की भी उपस्थिति रही।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs