रायपुर चौबे कॉलोनी, रायपुर के रहने वाले नमन बंछोर ने देश
की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) में सफलता अर्जित की है। NCERT के द्वारा आयोजित की जाने वाली यह
परीक्षा दो चरणों में सम्पन्न हुई, जिसमें पूरे देश से कक्षा 10 के लाखों छात्रों ने भाग लिया। राज्य स्तर पर प्रथम चरण एवं
राष्ट्रीय स्तर के द्वितीय चरण की परीक्षाओं के पश्चात कुल 2000 छात्र इस परीक्षा में सफल हुए। सभी
सफल छात्रों को “राष्ट्रीय प्रतिभा सर्टिफिकेट” के अलावा कक्षा 12वीं तक प्रतिमाह 1250/- रू की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी, जो की 12वीं के पश्चात रू 2000/- प्रतिमाह की हो जाएगी।
IIT प्रवेश की तैयारी कर रहे नमन ने क्लास 9 से ही NTSE की तैयारी प्रारंभ कर दी थी। नियमित
पढ़ाई और नोट्स बनाने के अलावा नमन ने काफी मोक टेस्ट्स देकर खुद को इस परीक्षा के
लिए तैयार किया। नमन की मम्मी श्वेता जो की एक इंजीनियर हैं, ने ये मोक टेस्ट तैयार किए थे। परीक्षा के SAT प्रश्नपत्र; जिसमें 9वी और 10वीं के गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के सवाल
पूछे जाते हैं; के लिए नमन ने NCERT की किताबों की मदद ली। MAT प्रश्नपत्र, जिसमें तर्कशक्ति के सवाल पूछे जाते
हैं, नमन ने अपने पापा से ट्रेनिंग ली जो
खुद CAT, IAS और बैंक PO की परीक्षाएँ निकाल चुके हैं। नमन की
तर्कशक्ति बेहतर बनाने के लिए उसके पापा ने अनेक गेम्स बनाए, जिनसे नमन ने शॉर्ट्कट्स विकसित किए और
सवालों को तेजी से बनाना सीखा।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments