दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

महाराज चक्रधर सिंह ने संगीत और नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति का संरक्षण कर लोगों का दिल जीता : श्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 02-09-2019 23:28:25


मुख्यमंत्री ने किया 35वें अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का शुभारंभ


रायपुर,///// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर रायगढ़ में 35वें अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और महाराज चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्यमंत्री ने समारोह का सम्बोधित करते हुए कहा कि राजा-महाराजाओं ने भले ही अनेक युद्ध जीते होंगे, लेकिन रायगढ़ के महाराज चक्रधर सिंह ने अपनी संगीत और नृत्य कला की समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति का संरक्षण कर लोगों का दिल जीता है। इसलिए संगीत, नृत्य, कला के इस अखिल भारतीय समारोह का आयोजन महाराज चक्रधर सिंह के नाम पर किया जाता है। चक्रधर समारोह के माध्यम से रायगढ़ की संस्कृति और विरासत की देशव्यापी पहचान स्थापित हुई है। श्री बघेल ने लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना जागृत करने और लोगों को एकजुट करने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सवों की शुरूआत की थी। यह परंपरा आज भी जारी है। सार्वजनिक गणेश उत्सव आज हमारी सामाजिक समरसता की पहचान बन गए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक पर्वों को उत्साह के साथ मनाने की पहल की जा रही है। इससे जन मानस में अपनी गौरवशाली छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक-कला और लोक पर्वों के प्रति उत्साह का वातावरण बना है। श्री बघेल ने कहा कि विकास कार्यों के लिए आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं होगी। लोग कहते हैं कि सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है राज्य की नई सरकार ने कार्यभार संभालने के साथ ही किसानों का कृषि ऋण माफ किया और धान की खरीदी 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर की। आने वाले समय में तेजी से विकास के कार्य किए जाएंगे। नदी-नालों के रिचार्ज, गौठानों के निर्माण के साथ सड़क, पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ रायगढ़ शहर के विकास के लिए भी संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। रायगढ़ के नागरिकों की मंशा के अनुरूप शहर का विकास किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने के लिए आए गजल गायक श्री मनहर उदास और कत्थक नृत्यांगना श्रीमती महुआ शंकर को सम्मानित किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक धरमजयगढ़ एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अधक्ष श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक भिलाई श्री देवेन्द्र यादव, राजपरिवार के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कला प्रेमी उपस्थित थे। 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs