दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भाजपा खुद को दंतेवाड़ा उपचुनाव में बौना महसूस कर रही है। कांग्रेस

Anil Choubey 02-09-2019 23:07:26


भाजपा की रमन सरकार परिवर्तन यात्रा को पुख्ता सुरक्षा देती तो आज नंदू भैया, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार जैसे नेता हमारे बीच होते कांग्रेस सरकार के बस्तर हित में उठाये गये कदमों से बौखलाई भाजपा दन्तेवाड़ा उपचुनाव में झूठ और दुष्प्रचार को मुद्दा बना रही है 

रायपुर//// भाजपा के आरोपों का करारा जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा दंतेवाड़ा उपचुनाव में झूठ और दुष्प्रचार को मुद्दा बना रही है। दंतेवाड़ा उपचुनाव में सियासी लाभ लेने के लिए भाजपा तथ्यहीन, आधारहीन आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाने की कुचाल चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यों के सामने भाजपा खुद को दंतेवाड़ा उपचुनाव में बौना महसूस कर रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा बस्तर के हित में उठाये गये कदमों के प्रभाव से भाजपा विचलित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 8 महीने में जो जनहितैषी निर्णय लिए हैं, उनका लाभ बस्तर के जन-जन को मिल रहा है। बस्तर क्षेत्र में उद्योग लगाने ली गई आदिवासियों की जमीन को लौटाने वाली देश की पहली सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार है। तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति बोरा, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, धान की खरीदी 2500 रुपया प्रति क्विटल, चरण पादुका खरीदने नगद राशि, 15 वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर, वन अधिकार पट्टा, पांचवी अनुसूची के अधिकारों का पूरा पालन, बस्तर विकास प्राधिकरण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी देना सहित सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, युवाओ के लिए 15 हजार पदों सहित छत्तीसगढ़ के तीज तीहारो में अवकाश, विश्व आदिवासी दिवस की सरकारी छुट्टी सहित जेलो में बंद निर्दोष आदिवासियों को छोड़ने का निर्णय के बाद दंतेवाड़ा उपचुनाव में मतदान के पहले भाजपा हार स्वीकार कर ली है। भाजपा भयभीत है और भय से ग्रसित भाजपा दंतेवाड़ा उपचुनाव में झूठी संवेदना बटोरने वोट पाने छत्तीसगढ़ की जन हितैषी सरकार भूपेश बघेल की सरकार पर आधारहीन और गलत आरोप लगा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पूर्व की रमन सरकार परिवर्तन यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करते तो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा सहित कांग्रेस के नेता आज हमारे बीच होते। कांग्रेस नेताओं के परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा हटाने का काम पूर्व की रमन सरकार ने किया। पूर्व के रमन सरकार के दौरान सुरक्षा में लगे अधिकारी कांग्रेस नेताओं के घरों में जाकर नक्सली क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिलाते रहे और परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा देने से पीछे हटे जिसके कारण से ही झीरम घाटी की दुखद घटना हुई और कांग्रेस के प्रथम पंक्ति नेताओं की हत्या हुई।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने तो भीमा मंडावी को पूरी सुरक्षा प्रदान की थी। अब दंतेवाड़ा उपचुनाव में संवेदना के वोट बटोरने के लिए भाजपा के नेता बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। स्व. भीमा मंडावी की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कांग्रेस की सरकार ने किया था। भीमा मंडावी के साथ जिस दिन घटना हुई उस दिन भी थानेदार ने संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से मना किया और रोका लेकिन भीमा मंडावी ने सुरक्षा में लगे अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज किया।

 

Comments

Controversy is increasing in the matter of Jogi's caste, now whoever has to prove himself on which caste he is unable to do so, therefore, is giving a statement.

Replied by achoubey242@gmail.com at 2019-08-29 18:50:55

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs