दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

बालको ने रन फॉर जीरो हंगर में चौथी बार दिया सबसे अधिक पोषणयुक्त मील का योगदान

AVINASH CHOUBEY 13-10-2025 18:37:38


बालकोनगर, 13 अक्टूबर, 2025///  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट टीम भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ चैलेंज 2025 का खिताब जीत लिया। इस वर्ष बालको ने लगातार चौथी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे समूह के भीतर बालको की फिटनेस, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण की भावना पुनः प्रदर्शित हुई।

12 अक्टूबर तक चले इस अभियान में बालको ने कुल 15,93,142 किलोमीटर की दूरी तय की। वेदांता समूह की सभी व्यावसायिक इकाइयों में बालको इस वर्ष भी शीर्ष स्थान पर रहा। दिल्ली में आयोजित भव्य समापन समारोह में बालको को ट्रॉफी प्रदान की गई। वेदांता समूह के ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान का उद्देश्य है कर्मचारियों द्वारा तय किए गए प्रत्येक किलोमीटर के बदले जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना। इस वर्ष वेदांता समूह ने तय 5 मिलियन किलोमीटर के लक्ष्य को हासिल किया।

लगभग दो महीनों तक चले इस अभियान में बालको के कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, व्यावसायिक साझेदारों और समुदाय के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित किया, बल्कि सामूहिक प्रयास और समाजसेवा की भावना को भी सशक्त किया।

प्राप्त ट्रॉफी को बालको परिवार की मेहनत का परिणाम बताते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि लगातार चौथी बार वीडीएचएम चैलेंज में विजेता बनना हमारे बालको परिवार की प्रतिबद्धता और एकजुटता का प्रमाण है। इस वर्ष 1.5 मिलियन से अधिक किलोमीटर की दूरी करना समुदाय की भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। फिटनेस के साथ समाजसेवा को जोड़ने का यह प्रयास हमारे स्वास्थ्य प्रथम दृष्टिकोण को और मजबूती प्रदान करता है।

समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल के “समाज को वापस देने” की भावना के अनुरूप, जुटाए गए भोजन को भारत के 14 राज्यों में संचालित लगभग 6,500 नंद घरों के बच्चों तक पहुँचाया जाएगा। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित यह पहल बाल विकास, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास है। बालको का यह चौथा निरंतर विजय वर्ष न केवल खेल भावना की जीत है, बल्कि एक स्वस्थ और कुपोषण-मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में कंपनी की सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs