एन.एच.ए.आई. के अधिकारी व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफ.आई.आर. कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमानाका थाने का घेराव।24 घंटे का अल्टीमेटम वरना टाटीबंद चौक में चक्काजाम कर एनएचआई के दफ्तर में तालाबंदी - विकास उपाध्याय
रायपुर///
छत्तीसगढ़ प्रदेश का अद्भुत चौराहा टाटीबंध आज तक किसी भी यातायात विशेषज्ञ
की समझ में नहीं आ रहा है कि इसका निराकरण कैसे किया जाए ऐसी ही स्थिति दिल्ली में
थी एम्स के पास बने चौराहे की थी लेकिन वहां
पर कड़ा निर्णय लेकर आसपास की तमाम अधिकृत अनधिकृत इमारतों को हटाकर फ्लाईओवर बनाया
गया जिससे आज वहां पर यातायात सुगम हो गया है यातायत विशेषज्ञों को इस और ध्यान देना
चाहिए कि उन तमाम लोगों को फ्लाईओवर के सहारे ही एक दूसरे से बिना जोड़े यातायात शुभम
किया जा सकता है इस पर भारी-भरकम खर्च आएगा लेकिन मामला सुधर जाएगा इस ओर ध्यान न देते
हुए नेशनल हाईवे के अधिकारियों को अब टाटीबंध में हो रही मौतों पर ध्यान देना होगा
नहीं तो इन मौतों का सिलसिला जारी रहेगा इसी सिलसिले में स्थानीय विधायक विकास उपाध्याय
ने थाने में जाकर उन अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ एफ आई आर
करने की मांग की है साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द ही
एफ आई आर दर्ज नहीं हुई टाटीबंध चौक पर यातायात बाधित किया जाएगा
विगत् कई वर्षो से आये दिन टाटीबंध
चैक में दुर्घटनाएं होती रही है, जिसमें अब तक 35 लोगो की जान
जा चुकी है। पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि मेरे द्वारा 28 अगस्त को एनएचआई
के अधिकारियों को उक्त संदर्भ में ज्ञापन देकर चर्चा की गई थीं, चर्चा उपरांत अधिकारियों ने जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन भी दिया था,
किन्तु दुर्घटना को रोकने के लिए उनके द्वारा कोई पहल नही किया गया।
जिसके परिणाम स्वरूप आज फिर से एक परिवार के घर का चिराग बुझ गया। विगत 15 वर्षो से
लगातार टाटीबंद चैक में जानलेवा दुर्घटनाएं होती रही है लेकिन एनएचआई के अधिकारी हाथ
पर हाथ धरे बैठे हुए है और ठेकेदार से मिलीभगत कर इसे नजरअंदाज करते रहे है। निश्चित
रूप से इस दुर्घटना के जिम्मेदार केवल और केवल एनएचआई के आधिकारी एवं ठेकेदार है,
अगर इनके उपर अपराध पंजीबद्ध कर उन्हे तत्काल गिरफ्तार नही किया जाता
है तो कल टाटीबंद चौक के व्यापारी और रहवासियों द्वारा चक्का जाम किया जायेगा एवं एनएचआई.के
दफतर में भी तालाबंदी की जायेगीं। आज आमानाका थाने का घेराव करने वालो में पश्चिम विधायक
विकास उपाध्याय के साथ ज्ञानी बलविंदर सिंग, करम जीत सिंग गिल,
केवल सिंग, हैप्पी बाजवा, रंजोत सिंग गिल, जगतार सिंग, बलकार
सिंग, हरमीत सिंग, फतेह सिंग, विशाल शाह, पम्मी चोपड़ा,सुरजीत
सिंग, गोगी सिंग, मंजीत सिंग, कुलदीप सिंग, नरवाल सिंग, हरजीत
सिंग सैनी, जसविंदर सिंग, राजा प्रधा,रंजित सिंग रंधावा, संदीप तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, धीरज बैस, साजिद
मेमन, राहुल शारडा एवं अन्य जनप्रतिनिधी मौजुद थें।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments