नामांकन दाखिला के चौथे दिन भी किसी अभ्यर्थी ने नहीं भरा नाम
निर्देशन पत्र
दंतेवाड़ा //// उपचुनाव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दंतेवाड़ा मैं लगता है कि चुनाव को लेकर किसी तरीके की उत्सुकता नहीं है 31 तारीख तक किसी भी कैंडिडेट ने अभी तक कोई फॉर्म निर्वाचन अधिकारी के पास ना ही जमा किया है ना ही किसी तरीके की इंक्वायरी करने के लिए कोई आया है दंतेवाड़ा निर्वाचन अधिकारी सुबह से शाम तक उम्मीदवारों की बैठ जाते हैं पर कोई नहीं आता ऐसा पहली बार हुआ है जब छोटे बड़े निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव में सक्रिय भाग लेने के लिए अपनी रुचि नहीं दिखाई है इन परिस्थितियों के अनुसार अब तीन ही बड़ी पार्टियां हैं जो चुनाव में भाग ले सकती हैं दंतेवाड़ा उपचुनाव मैं कांग्रेस ने तो अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है देवती कर्मा जो पिछली बार भी कांग्रेस की उम्मीदवार थी भाजपा के उम्मीदवार भीमा मंडावी से थोड़ी सी मतों से वह चुनाव हार गई थी इस बार भी कांग्रेस ने उन्हीं पर विश्वास बतलाते हुए उम्मीदवार बनाया है
भाजपा ने भी अपना मन शहीद भीमा मंडावी
की पत्नी
ओजस्वी मंडावी को उम्मीदवार बनाने
का मन लगा ली बना लिया है वैसे तो अभी तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हुई है लेकिन
भाजपा के सूत्रों का कहना है कि उनका नाम करीब करीब फाइनल है तीज त्योहारों के बाद
केंद्रीय चुनाव समिति से मुहर लगने के साथ ही अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा कर दी
जाएगी
वैसे तो अधिसूचना के अनुसार 4 सितंबर का फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है
उसको लेकर दोनों बड़ी पार्टियों में अभी मुहूर्त का इंतजार है कांग्रेस भाजपा के
अलावा कम्युनिस्ट पार्टी भी अपना भाग्य अजमा सकती है पिछले कुछ महीनों से मनीष
कुंजाम जो दंतेवाड़ा इलाके के कम्युनिस्ट पार्टी के दमदार नेता है उन्होंने हाल ही
में किरंदुल ब्लॉक नंबर 13 को लेकर एक
बड़ा आंदोलन कर आदिवासियों में अपनी पैठ बनाई है उससे लगता है कि कुंजाम विश्वास
कुछ कमजोर उम्मीदवार नहीं रहेंगे वैसे तो अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने विधिवत निर्वाचन नामांकन का फोन नहीं लिया है
जानकार मान रहे हैं की तीज
त्यौहार निपटने के बाद चुनावी समर में तेजी आ सकती है
विधानसभा उप निर्वाचन 2019 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा (अजजा) से सदस्य निर्वाचन के लिये नामांकन दाखिले के
चौथे दिन 31 अगस्त को भी किसी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया।
ज्ञात हो कि नाम निर्देशन पत्र 4 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक रिटर्निंग
ऑफिसर अथवा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को जमा किए जा सकते हैं। 5 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे नाम निर्देशन
पत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 7 सितम्बर को अपरान्ह
3 बजे के पूर्व तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकते हैं। 23 सितम्बर 2019
को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान होगा।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments