रायपुर// आरोपी यासिम अली थाना विधानसभा एवं थाना पंडरी के प्रकरणों में चल रहा था फरार। आरोपी यासिम अली है थाना सिविल लाईन का निगरानी बदमाष। यासिम अली की बी.एस.यू.पी. कालोनी ईरानी डेरा में उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम करने गई थी पकड़ने यासिम अली को पकड़कर वाहन में बैठाने के दौरान ईरानी डेरा की 24 महिलाओं द्वारा पुलिस टीम पर किया गया हमला महिलाओं द्वारा पुलिस जवानों के साथ लाठी, डण्डा एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर किया गया घायल। 24 महिलाओं के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 346/19 धारा 147, 148, 149, 186, 335, 353, 294, 506 भादवि. के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्धईरानी महिलायों के विरुद्ध शासकीय कार्य मे बाधा पहुचाने सहित अजमानतीय धाराओ में की गई कार्यवाही।
- थाना विधानसभा के अपराध क्रमांक 339/19 धारा 452, 323, 294, 506, 34 भादवि. एवं थाना कबीर नगर के अपराध क्रमांक 204/19 धारा 294, 506, 324, 327, 34 भादवि. के फरार आरोपी यासिम अली जो थाना सिविल लाईन का निगरानी बदमाष भी है। उक्त अपराध कारित कर लगातार फरार चल रहा था कि दिनांक 31.08.2019 को यासिन अली की बी.एस.यू.पी. कालोनी ईरानी डेरा दलदल सिवनी में उपस्थिति के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर थाना विधानसभा एवं थाना पंडरी की संयुक्त टीम द्वारा बी.एस.यू.पी. कालोनी ईरानी डेरा में रेड कार्यवाही कर यासिम अली को पकड़कर वाहन में बैठाने के दौरान बी.एस.यू.पी. कालोनी ईरानी डेरा की 24 महिलायें आकर आरोपी यासिम अली को पुलिस टीम की गिरफ्त से छुड़ाने के उद्देष्य से लाठी, डण्डा जैसे घातक हथियार पकड़कर विधि विरूद्ध जमाव कर पुलिस टीम की षासकीय कार्य में बाधा डालते हुये पुलिस टीम पर हमला कर लाठी, डण्डा एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर पुलिस टीम के जवानों को चोट पहुंचाते हुये यासिम अली को जबरन पुलिस वाहन से उतारकर भगा दिये, जिसकी सूचना तत्काल यासीन को गिरफ्तार करने गई टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शासकीय कार्य मे बाधा पहुचाने वाली और पुलिस के साथ मार पीठ करने वाली 24 महिलाओं के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 346/19 धारा 147, 148, 149, 186, 335, 353, 294, 506 भादवि. का अपराध कायम कर 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्ध अजमानतीय धाराओ के तहत अग्रिम कार्यवाही किया गया। पूर्व में भी ईरानी डेरा की महिलाओ द्वारा इसी तरह पुलिस पार्टी के साथ झुमा झटकी और पुलिस कार्य मे बाधा डालने का कार्य किया गया था। किंतु पहली बार पुलिस द्वारा इनके ऊपर अजमानतीय धाराओ के तहत कड़ी कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार का नाम - 01. नाजिरा बेगम 02. परी बेगम 03. सालमा बानो 04. पाकीजा बानो 05. षबाना बानो 06. फैजा बानो 07. परवाना बानो 08. षमीम बानो 09. मेहर बानो 10. मम्मी 11. नाजिया बानो 12. गुलनार बानो 13. जहिरा बानो 14. गुलाब षाह बानो 15. फातिमा बेगम 16. फरीदा बानो 17. सायरा बानो 18. कनीज जायरा 19. अफसाना बानो 20. सुगरा बानो 21. फातिमा बानो 22. सायरा बानो 23. स्वेहरा बेगम 24. गुड्डी सेन निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी ईरानी डेरा दलदल सिवनी पंडरी रायपुर।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments