दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नवरत्न उद्यम होने के नाते, हम मानते हैं कि स्वस्थ समाज ही राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है >> अमिताभ मुखर्जी, CMD,,NMDC

AVINASH CHOUBEY 11-09-2025 18:52:26


**** एनएमडीसी के सीएसआर पहल का असर बेल्लारी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधा में आया गुणात्मक बदलाव एनएमडीसी के सहयोग से बेल्लारी मेडिकल कॉलेज में सुलभ हुई बेहतरस्वास्थ्य सेवा ****

बेल्लारी, 11 सितम्बर।/// कर्नाटक के पूर्वी भाग में स्थित बेल्लारी जिला के लोग अक्सर बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करते रहे हैं। वहां लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीमित दायरे में रही है। बुनियादी ढांचे की कमी के चलते इलाज से ठीक होने वाली परेशानियां भी कई बार जीवन भर के लिए अभिशाप में बदल जाती थीं, लेकिन भला हो एनएमडीसी का, जिसके सीएसआर प्रयासों ने बेल्लारी के स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर बदल दी है।   

वीआईएमएस का एनएमडीसी ने किया कायाकल्प-

एक समय वीआईएमएस (VIMS) के नाम से प्रसिद्ध यह संस्थान अब बेल्लारी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर बन चुका है, एक ऐसा सुपर स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल, जो अब ना केवल बेल्लारी और आसपास के इलाकों बल्कि आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए भी जीवनरेखा बन गया है। वर्षों तक यह संस्थान भीड़भाड़ वाले वार्डों और सीमित सुविधाओं का बोझ उठाता रहा, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज भटकने के लिए मजबूर होना पड़ता था। लेकिन आधुनिक उपकरणों और मजबूत बुनियादी सुविधाओं से लैस होकर अब यह अस्पताल ज्यादा मरीजों का इलाज कर पा रहा है-खासकर वैसे मरीजों का, जो गंभीर बीमारियों के लिए केवल सरकारी अस्पतालों पर निर्भर हैं।

एनएमडीसी ने खर्च की साढ़े आठ करोड़ की राशि-

इस वर्ष, भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी-एनएमडीसी ने अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व ( सीएसआर) के तहत अस्पताल को सहयोग किया। कंपनी से प्राप्त ₹8.33 करोड़ से अस्पताल में कई ऐसी अत्यावश्यक सुविधाएं जोड़ी गईं, जो सीधे तौर पर जीवन बचाने में मदद करती हैं, जैसे- ICU वेटिंलेटर, नवजात शिशुओं के लिए नियोनेटल सर्किट, बबल सीपीएपी ( CPAP) और पीडियाट्रिक बीआईपीएपी (BiPAP) डिवाइस, जो श्वसन संबंधी परेशानी को कम करते हैं और हाई फ्लो नेजल कैनुला मशीनें, जो समय पर ऑक्सीजन पहुंचाती हैं।

एनएमडीसी की सहायता से सर्जिकल यूनिट की क्षमता में भी गुणात्मक सुधार हुआ है- एचडी ( HD) लैपरोस्कोप, इआरसीपी (ERCP) स्कोप और लेजर पद्धति जैसी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गयीं, जो अबतक केवल निजी अस्पतालों में ही सुलभ हो पाती थीं। अब ऑपरेशन थियेटर में लगे नये ऑपरेटिंग टेबल और एडवांस एलईडी लाइट्स सर्जिकल प्रक्रियाओं को अधिक सटीक और सुरक्षित बना रहे हैं।

सुविधा बढ़ने से चिकित्सकों में जगा आत्मविश्वास-

अस्पताल में इन सुविधाओं के जुड़ने के बाद बदलाव साफ तौर पर दिखने लगे हैं। जो डॉक्टर कभी टालने योग्य मौतों के सामने खुद को असहाय महसूस करते थे, अब नये आत्मविश्वास के साथ बोलते हैं।

वीआईएमएस के निदेशक डॉ. टी. गंगाधर गौड़ा, (एमबीबीएस, एमडी) कहते हैं-

" आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ, हम अधिक मरीजों की देखभाल कर सकते हैं, इससे अस्पताल अपने लक्ष्य पूरा करने के नजदीक पहुंच रहा है। हम सहायता के लिए ह्दय की गहराईयों से एनएमडीसी का आभार व्यक्त करते हैं, जिसने इसे संभव बनाया है।"

वीआईएमएस के बायो मेडिसिन इंजीनियर शांतमूर्ति आगे जोड़ते हैं-

“ उन्नत चिकित्सा उपकरणों के जुड़ने से हम अधिक मरीजों का इलाज कर पा रहे हैं और ज्यादा जटिल सर्जरी कर पाना संभव हो रहा है। इससे हमारे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। हम एनएमडीसी के आभारी हैं, जो वीआईएमएस में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में हमारे साथ खड़ा हुआ है।”

परिवारों के लिए यह बदलाव बेहद निजी है

समीप के गांव की एक युवती सुनीता ( बदला हुआ नाम) है, उस दिन को याद कर भावुक हो जाती है, जब समय से पहले पैदा हुई अपनी बेटी को लेकर अस्पताल भागी थी, जिसकी चलती सांसों से जीवन की आस बची थी। सुनीता कहती हैं- “ हमें लगा कि शायद हम अपनी बच्ची को खो देंगे, लेकिन यहां डॉक्टरों के पास वो मशीनें थीं..वो केयर, जिसकी वजह से आज मेरी बेटी जिंदा है।” सुनीता के शब्दों में जो  भावनाएं हैं उसे आंकड़ो से व्यक्त नहीं किया जा सकता। दूसरे शब्दों में कहें, तो- निराशा और जीवन के बीच का अंतर।

यह कार्य महज परोपकार नहीं- एनएमडीसी सीएमडी

कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री अमिताभ मुखर्जी कहते हैं- “एक नवरत्न उद्यम होने के नाते, हम मानते हैं कि स्वस्थ समाज ही राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है। बेल्लारी मेडिकल कॉलेज को सहायता देना हमारा उत्तरदायित्व है- यह आश्वासन है कि विकास का लाभ समाज के सबसे वंचित तबके तक पहुंचना चाहिए।”

बताते चलें कि पिछले दो दशक में एनएमडीसी ने अपनी परियोजना वाले राज्यों छत्तीसगड़ और कर्नाटक के शिक्षा, चिकित्सा, कौशल विकास और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs