15 वर्षो तक रमन सिंह और भाजपा ने किया था छत्तीसगढ़ी त्योहारों की उपेक्षा और अपमान
रायपुर/////छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा आज अखबारों में दिए गए
विज्ञापन पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार को इससे पहले रमन सिंह ने कभी इतनी अहमियत नहीं
दी थी आज भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ी त्योहारों को लेकर मुहिम चला रखी है इस मुहिम
के सफल होने पर डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़िया तीज त्यौहार याद आने लगे
पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह द्वारा पहले कमरछठ
पूजा पर जारी फोटों और तीजा पर शुभकामना संदेश जारी किये जाने पर कांग्रेस ने कहा
सरकार जाने के बाद ही सही रमन सिंह को छत्तीसगढ़ी तीज त्योहार की सुध राजनैतिक
जरूरतों से ही सही,
कम
से कम आई तो। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि
पन्द्रह साल सरकार में रहने के दौरान रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ी
तीज त्योहार और संस्कृति की लगातार उपेक्षा की। राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के
बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों और संस्कृति की
पहचान और सम्मान किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहारों
हरेली, तीजा, माता कर्मा जयंती, छठ पूजा, आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास में उत्साहपूर्वक छत्तीसगढ़ के
लोक पर्व हरेली, पोला, तीजा उत्सव मना कर यह स्पष्ट संदेश दे
दिया कि छत्तीगढ़ राज्य बनने की वास्तविक सार्थकता राज्य के मिट्टी की खुशब को
सहेजने में ही है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहारों को गौरव के साथ मनाने की जो
शुरुआत राज्य बनने के साथ डेढ़ दशक पहले हो जानी चाहिए थी वह भूपेश बघेल के
मुख्यमंत्री बनने के बाद शुरू हुआ। यह साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकार की
प्राथमिकता राज्य की आर्थिक सामाजिक उन्नति के साथ राज्य की संस्कृति को बढ़ावा
देना है।
प्रदेश
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार और
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी सफलता है कि जो लोग पन्द्रह सालों तक छत्तीसगढ़ और
छत्तीसगढ़ी अस्मिता को भूल गये थे वे लोग भी बढ़ चढ़ कर राज्य के तीज त्योहारों को
मनाने का प्रदर्शन करने को मजबूर हो गये है, यही है गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ का साकार रूप। यही है पुरखों के सपनों का
छत्तीसगढ़। इसीलिये पुरखों ने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के लिये लड़ाई लड़ी।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments