दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मैट्स विश्वविद्यालय में “दीक्षारंभ 2025” ओरिएंटेशन डे का आयोजन

AVINASH CHOUBEY 23-08-2025 12:57:06


रायपुर / 23 अगस्त 2025/// मैट्स विश्वविद्यालय, आरंग परिसर में “दीक्षारंभ 2025” ओरिएंटेशन डे का आयोजन 22 अगस्त 2025 को बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, समग्र विकास और व्यावसायिक प्रगति की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार शुक्ला, न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय द्वारा “विधि के शेत्र में बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए न्याय पालिका की गरिमा और समान  और अधिकार क्षेत्र के विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।” अपने उद्बोधन में उन्होंने न्याय, कानून एवं संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक एवं भावी नेतृत्वकर्ता बनने हेतु प्रेरित किया।

इसके पश्चात् माननीय कुलपति प्रो. (डा.) के. पी. यादव द्वारा प्रेरणादायी संबोधन दिया गया। उन्होंने अनुशासन, नवाचार तथा शैक्षणिक ईमानदारी के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों से ज्ञान, रचनात्मकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रीयेश पगारिया एवं कुलसचिव श्री गोकुल नंदा पांडा ने भी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को स्मरण करने, शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने तथा सत्यनिष्ठा, सेवा एवं सामाजिक योगदान की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन डा. बृजेश पटेल द्वारा प्रस्तुत आभार प्रदर्शन (Vote of Thanks) के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

“दीक्षारंभ 2025” (ओरिएंटेशन डे) ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर की मजबूत नींव रखी तथा उनमें उत्साह, जागरूकता और मैट्स विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा होने का गौरवपूर्ण भाव जागृत किया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs