दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी:>> मंत्री श्री अमरजीत भगत

Anil Choubey 30-08-2019 20:54:18


रायपुर, >>>> खाद्य मंत्री एवं राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अमरजीत भगत आज नवीन विश्राम गृह में राज्य योजना आयोग द्वारा मीडिया समूहों और सिविल सोसाएटी के साथ सतत विकास लक्ष्य पर चर्चा के लिए आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में सतत् विकास लक्ष्य को प्राप्त करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ में इस दिशा में काम शुरू हो गया है। सरकार की नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना सतत् विकास लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि मीडिया और सिविल सोसाएटी को सतत् विकास लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में सजग रहना चाहिए।

                 कार्यशाला में दिल्ली से आए वरिष्ठ पत्रकार श्री उरमिलेश ने कहा कि सतत् विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आर्थिक सुधार के साथ-साथ सामाजिक सुधार आवश्यक है। सरकार को सतत् विकास लक्ष्यों के अनुरूप अपनी प्राथमिकताएं स्थानीय आवश्यकता के आधार पर तय करना जरूरी है। दिल्ली से ही आयीं सुश्री अंशुल भामरा ने सतत् विकास लक्ष्यों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रूचिर गर्ग ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना और उद्योग के लिए अधिग्रहित जमीन को आदिवासियों को वापस किया गया है। यह सतत् विकास लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा ठोस कदम है। सतत् विकास लक्ष्य को प्राप्त करने में सरकार के साथ समाज की भी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका व्यापक है। मीडिया छत्तीसगढ़ में कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रचार में महती भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री विनोद वर्मा ने कहा कि सतत् विकास लक्ष्यों की प्रगति के लिए पहले स्थानीय संसाधनों और अपनी शक्तियों को पहचानना जरूरी है। पहले हमें विचार करना होगा कि हमारी मूल जरूरतें क्या हैं, हमारी प्राथमिकताएं क्या हैं तभी छत्तीसगढ़ का वास्तविक विकास होगा। मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी ने कहा कि सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सिविल सोसाएटी को सरकार के साथ साझेदारी जरूरी है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है और सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। राज्य योजना आयोग के सदस्य श्री के. सुब्रमणियम ने कहा कि मीडिया और सिविल सोसाएटी की भूमिका महत्वपूर्ण है। इनके सक्रिय भूमिका से ही सतत् विकास लक्ष्य पाया जा सकता है। कार्यशाला में सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो एवं मीडिया और सिविल सोसाएटी के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs