ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली// दंतेवाड़ा उपचुनाव को
लेकर कांग्रेसा ने अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी है छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने इस अधिकृत घोषणा को कंफर्म करते
हुए कहा है कि दंतेवाड़ा सीट से महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को ही
कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है कल हुई चुनाव समिति की बैठक में सबसे आगे
उन्हीं का नाम लिया जा रहा था देवती कर्मा पहले से ही दिल्ली में मौजूद थी वह अपनी लॉबिंग कर रही थी आज श्रीमती सोनिया गांधी ने देवती कर्मा के नाम को लेकर
मुहर लगा दी है |
कांग्रेस ने तो अपना पत्ता खोल दिया है अब बारी
बीजेपी की है कांग्रेस के पास वैसे भी इस प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं बीजेपी के पास 15
सीटें थी भीमा मंडावी की मृत्यु के बाद हुई
खाली इस सीट पर उपचुनाव होने जा वाला है बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक आज शाम को होनी है अब देखने वाली बात यह है कि जिस तरीके से
भीमा मंडावी की पत्नी इस विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं उसको
लेकर आज शाम तक या एक-दो दिन में फैसला हो जाएगा दंतेवाड़ा चुनाव में यदि भीमा मंडावी की पत्नी को टिकट दिया जाता है तो यह
एक ऐतिहासिक विधानसभा सीट हो जाएगी जिसमें दोनों के पतियों की निर्मम हत्या माओवादियों द्वारा की गई थी




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments