दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

आकांक्षी जिला बना कोंडागांव मिला गोल्ड मैडल

Administrator 30-07-2025 21:31:14


कोंडागांव में ‘आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ

रायपुर, 29 जुलाई 2025 /// भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा देश के 112 जिलों को आकांक्षी जिला और 500 विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड में शामिल किया गया है, जिससे उस क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आ सके। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिलों को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया है, जिसमें कोंडागांव जिला भी शामिल है।

इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा सामुदायिक भवन विकास नगर में ‘आकांक्षा हाट’ का शुभारंभ किया गया है। इसमें बिहान के विभिन्न महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। शहरवासियों के अवलोकन के लिए आकांक्षा हाट 01 अगस्त तक लगा रहेगा।
जिल में संपूर्णता अभियान के तहत कोंडागांव के सामुदायिक भवन में आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के इंडीकेटर के शत प्रतिशत सैचुरेशन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 66 कर्मचारी को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी और उपस्थित अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नंदकुमार राठौर, श्री दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

जिले के माकड़ी ब्लॉक में आकांक्षी विकासखंड के 06 इंडीकेटर का शत् प्रतिशत सैचुरेशन किया गया है, वहीं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के भी 06 इंडीकेटर का शत् प्रतिशत सैचुरेशन हो चुकी है।
आकांक्षी जिला में एएनसी जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 9 से 11 माह के बच्चों का शत् प्रतिशत टीकाकरण और स्कूलों में विद्युतीकरण और मूलभूत सुविधा, स्कूलों में पुस्तक वितरण में शत् प्रतिशत उपलब्धि शामिल है।

वहीं माकड़ी विकासखंड में एएनसी जांच, शुगर जांच, उच्च रक्तचाप जांच, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड वितरण में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs