ईश्वर सोनी
“” मीडिया मैं खबर आने के बाद मैं स्वयं बैरेक देखने गया था और देखने पर पता चला कि वाकई वंहा घटिया निर्माण होरहा है।घटिया निर्माण करने के संबंध मे ठेकेदार शेख गफ्फूर को फटकार लगाया और गुणवत्ता मैं सुधार लाने की बात कही और निर्माण कार्य की देखरेख के लिए डीएसपी एंव लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर की टीम बनाई है जिनकी देख रेख में अब निर्माण कार्य होगा एंव घटिया निर्माण पाए जाने पर सबंधित ठेकेदार का पेमेंट रोका जाएगा एंव अगली बार विभाग से काम नही दिया जाएगा “”
“””””पुलिस बैरेक निर्माण मैं भ्रस्टाचार साफ साफ नजर आएगा ।गड्ढे से लेकर पूरे बैरक निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से कराया जारहा है।बिना प्लिंथ बनाये ज़मीन पर ही बीम डाला जारहा है,साथ ही सेंटर बीम भी नही डाला जारहा है,सेंटर बीम की जगह एक इंच का कंक्रीट डाला जारहा है और ठेकेदार द्वारा””””
नक्सलवाद से जूझ रहे जवानों को अब नवनिर्मित घटिया बैरक से रहेगा जान का खतरातेलंगाना के ठेकेदार मोहम्मद गफ्फूर दे रहे जिले में घटिया निर्माण को अंजाम।
-बीजापुर//// -बीजापुर जिले में गुणवत्ताहीन निर्माण
कार्यों का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।इसका जीता जागता उदाहरण है पुलिस विभाग द्वारा
मिंगाचल मैं चल रहे बैरक निर्माण कार्यों में जमकर गुणवत्ता और मापदंड को दरकिनार
कर कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है।जिला मुख्यालय से लगे मिनगाछल के पास बैरकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है लेकिन
बिना किसी तकनिकी सहायक के ठेकेदार मोहम्मद गफ्फूर खान निर्माण में कोताही बरत रहे
हैं। निर्धारित मापदंड और प्राक्कलन की धज्जियाँ उड़ाकर पुरे कार्य को अंजाम दिया
जा रहा है। जहाँ 12 एमएमए छड़ के जगह कालम निर्माण मैं 10 एमएम का छड़ इस्तेमाल किया जारहा है।बैरक
निर्माण में प्लिंथ से लेकर उपरी दीवार तक सब गोलमाल है,मजदूरों ने बताया की ऐसा करने के लिए
उन्हें ठेकेदार ने बताया है। बैरक निर्माण में जहाँ कॉलम, बीम,प्लिंथ,छज्जा,और बीम में सरिया बाहर दिखाई दे तो
समझा जा सकता है की निर्माण कार्य में बड़ा गोलमोल का खेल खेला जा रहा है। जिला
मुख्यालय से लगे नैमेड के पास के मिनगाचाल में बन रहे इस बैरेक की देखरेख सीआरपीएफ
222बन की है।बैरेक निर्माण में यदि
गुणवत्ता और मापदंड की अनदेखी हो रही है।घटिया निर्माण पर कार्यवाही नही होती तो
जिलेभर में चल रहे निर्माण कार्यो पर भी गहरा संकट मंडराता दिखाई दे रहा है। उक्त
ठेकेदार मुलता तेलंगाना के रहने वाले हैं और इस ठेकेदार के ज्यादातर निर्माण कार्यों
में गुणवत्ताहीन निर्माण की भरमार है। अब देखना ये है कि गुणवत्ताहीन, मापदंड को दरकिनार कर किये जा रहे
निर्माण कार्यों पर भाजपा,कांग्रेस
के नेताओं के साथ विभाग की क्या प्रतिक्रियाएं आती हैं।कटिंग कर सेंटर बीम दिखाया
जारहा है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments