दिल्ली // छत्तीसगढ़ के खाद्य
मंत्री अमरजीत भगत केंद्र सरकार
खाद्य मंत्री रामविलास पासवान से मिलने
दिल्ली पहुंच गए हैं छत्तीसगढ़ राज्य के लिए जो केंद्र सरकार से आवंटन चाहिए उसको लेकर वह
रामविलास पासवान से बात करेंगे उनके साथ सेक्रेटरी कमलजीत गए हुए हैं छत्तीसगढ़ राज्य का जो हिस्सा केंद्र सरकार से मिलना चाहिए था वह सरकार
बदलते ही बंद हो गया है उसको लेकर केंद्रीय मंत्री पर दबाव बनाया जाएगा कि हमारे
हिस्से की 1000 करोड़ की राशि तत्काल जारी की जाए जिससे छत्तीसगढ़ की जनता को राहत दिलाई
जाए
छत्तीसगढ़ के राशन और मिट्टी तेल की
जरूरतों को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत रखेंगे केंद्र सरकार के सामनेकेंद्र सरकार से
अभी तक नहीं मिली 1000 करोड़ की राशि के बारे में राज्य का
दावा केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान के सामने रखेंगे
छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगतछत्तीसगढ़ के हितों और
हकों को केंद्र सरकार के सामने रखने कि छत्तीसगढ़ सरकार की सकारात्मक पहलवृद्ध
आश्रम अन्य आश्रम और छात्रावासों को दिए जाने वाले खाद्यान्न का कोटा समाप्त होने
के कारण यहां रहने वालों को हो रही दिक्कतों को छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं नागरिक
आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत रखेंगे केंद्र सरकार के सामने शासकीय अनुदान प्राप्त संस्थाओं और
आश्रमों में रहने वालों के कोटा समाप्ति के बारे में इसे बहाल करने की फिर से
केंद्र सरकार से करेंगे मांग
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कुपोषण के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई और इन वर्गों के हितों की बात को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत रखेंगे केंद्र सरकार के सामने
छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री श्री अमरजीत
भगत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री
रामविलास पासवान से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे
कल्याणकारी कार्यों से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ के लिए जरूरत के मुताबिक आवंटन एवं
लंबित राशि को दिलाने के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर विभाग के सचिव
डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं मार्कफेड के एम.डी. श्रीमती शम्मी आबिदी भी उपस्थित थीं।
खाद्य मंत्री श्री भगत ने केन्द्रीय मंत्री श्री पासवान को
बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कुपोषण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसके लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के जीवन स्तर
को ऊपर उठाने और गरीबी दूर करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। श्री भगत ने
केन्द्रीय खाद्य मंत्री को यह भी बताया कि राज्य सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए
प्रति क्विंटल किया है, इससे प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में धान उत्पादन होने की जानकारी देते हुए
केन्द्रीय मंत्री से यहां उत्पादित सभी धान को खरीदने का आग्रह किया। मंत्री श्री
भगत ने छत्तीसगढ़ के उचित मूल्य की दुकानों से वितरण के लिए जरूरत के मुताबिक
खाद्यान्न, मिट्टी तेल,
शक्कर आदि उपलब्ध कराने की मांग की।
श्री भगत ने छत्तीसगढ़ के लिए केन्द्र सरकार के पास पूर्व से लंबित एक हजार करोड़
रूपए की राशि तत्काल दिलाने की भी मांग की। केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री पासवान ने
मंत्री श्री भगत को उनकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments