रायपुर/// जम्मू कश्मीर मामले में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कश्मीर मामले में भाजपा पाकिस्तान के बयानों और तर्को का क्षुद्र राजनैतिक स्वार्थो के लिये उपयोग करके निम्नस्तरीय राजनीति कर रही है। भाजपा की यह हरकत अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत के हितों के अनुरूप नही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा और पाकिस्तान एक दूसरे का उपयोग अपनी राजनीति और अपने एजेन्डा के लिये कर रहे है। पूर्व में भी भाजपा के आईएसआई और पाकिस्तान से संपर्क उजागर होते रहे है। इसी मामले में भाजपा आईटी सेल के अनेक नेता देश की सुरक्षा एजेन्सियों द्वारा पकड़े गये है।
जम्मू कश्मीर मामले में भाजपा पर तीखा आक्रमण करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा जम्मू कश्मीर को भारत का अविभाज्य अंग माना है। पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर और चीन को दे दिये गये। कश्मीर के हिस्से सहित पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा है और इसमें कोई भी बाहरी हस्तक्षेप कभी स्वीकार नहीं हो सकता है। कांग्रेस कार्यसमिति के 6 अगस्त 2019 के प्रस्ताव में यही कहा गया था कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। भाजपा इसे हिन्दू और मुसलमान का सवाल बनाने की कोशिश कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पाकिस्तान के हमले का मुकाबला 1948 में पाकिस्तान की फौज और रजाकरों की बंदूको का मुकाबला कश्मीर के लोगो ने और कश्मीर की महिलाओं तक ने घर से बाहर निकल कर लाठियों से किया था। पाकिस्तान स्पान्सर्ड आतंकवाद का मुकाबला कश्मीर की जनता ने, भारत की सेना ने पुलिस ने और मुख्यधारा के राजनैतिक दलों ने किया हैै। लाखो सिविलियंस सेना, पैरामिलिट्री पुलिस के हजारो जवानों, मुख्यधारा के राजनैतिक दलों के लोगो ने कश्मीर को भारत का अंग बनाये रखने के लिये अपनी जाने दी, लेकिन कांग्रेस ने इसका उपयोग राजनीतिक स्वार्थ के लिये कभी नहीं किया। ये दुर्भाग्यजनक है कि भाजपा और उसकी सरकार कश्मीर के संवेदनशील मुद्दे का वोट बैंक की राजनीति के लिये लगातार उपयोग कर रहे है। भाजपा को इस गंभीर मसले पर सियासी दांव चलने के बजाय राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को ध्यान में रखकर कदम उठाने चाहिए।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments