दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

ई-व्हीकल का उपयोग होगा सस्ता एवं प्रदूषण मुक्त-- चेयरमेन शैलेन्द्र शुक्ला

Anil Choubey 28-08-2019 14:27:40


                छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी पर्यावरण को लेकर गंभीर बैटरी, चलित कार सेवायें लेने ईईएसएल के साथ हुआ अनुबंध


रायपुर // छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज द्वारा पर्यावरण हितैषी कार्यों को बढ़ावा देने अनेक कारगर कदम उठाये गये हैं। इस दिषा में आगे बढ़ते हुये ई-व्हीकल के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिये पाॅवर कम्पनीज और भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इनर्जी एफिषिएंसी लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ अनुबंध किया गया। इसके तहत् पाॅवर कंपनी को बैटरी चलित कार, ईईएसएल उपलब्ध करायेगी। पाॅवर कंपनीज के चेयरमेन श्री शैलेन्द्र शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण के लिये उठाये गये इस कदम को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि ई-व्हीकल का उपयोग प्रदूषण नियंत्रण के साथ आर्थिक दृष्टि से भी लाभकारी सिद्ध होगा। इसके प्रचलन को बढ़ाने के लिये श्री शुक्ला ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

पाॅवर कंपनीज के कार्यों के लिये पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल इस्तेमाल करने की पहल की गई है। प्रारंभिक तौर पर पाॅवर कंपनी द्वारा बैटरी चलित तीन कार की सेवायें लेने का निर्णय लिया गया। इस हेतु निष्पादित अनुबंध में हस्ताक्षर पाॅवर कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री ए.के.सतसंगी एवं ईईएसएल के क्षेत्रीय प्रमुख श्री वेदप्रकाष ने किया। अनुबंध निष्पादन कार्यक्रम में पाॅवर होल्डिंग कंपनी के महाप्रबंधक श्री हरीष पाण्डेय, उपमहाप्रबंधक श्री जितेन्द्र मेहता, प्रबंधक श्री आनंद मोखरीवाल एवं इलेक्ट्रिक व्हीकल के स्टेट कोआर्डिनेटर श्री अनुनय जैन उपस्थित थे।

इस अवसर पर ईईएसएल के क्षेत्रीय प्रमुख श्री वेदप्रकाष ने बताया कि बैटरी चलित कार को फुल चार्ज करने के लिये 16 यूनिट बिजली की आवष्यकता होती है। फुल चार्ज कार 140 किलोमीटर तक चलती है। इसकी रनिंग कास्ट 90 पैसे प्रति किलोमीटर के करीब आती है, जबकि पेटोल चलित कार का बाजार भाव लगभग रूपये 7.00 है। बैटरी चलित वाहनों में भारत सरकार के निर्देषानुसार हरे रंग के नम्बर प्लेट लगाये जाते हैं, जो कि पर्यावरण हितैषी वाहन होने का संकेत देते हैं। पाॅवर कंपनी में अनुबंध के तहत् लगी बैटरी चलित कार का मेटेनेंस पाॅच वर्षों तक फ्री है तथा कार को चार्ज करने के लिये चार्जिंग स्टेषन की स्थापना भी ईईएसएल करेगी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs