दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सेवा के लिए जुनून जरूरी है >> डॉ. वर्णिका शर्मा

AVINASH CHOUBEY 14-06-2025 22:21:45


मैट्स यूनिवर्सिटी में एनजीओ मीट 2025 का सफल आयोजन

रायपुर14/06/2025///  समाज सेवा हम सब का कर्तव्य है और सेवा के लिए जुनून बेहद जरूरी है। सबसे बड़ा काम है लालच का त्याग करना। यह बातें पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला एनजीओ मीट 2025 के समापन समारोह मन मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा का अर्थ है सिर्फ सेवा, सेवा और सेवा। सुंदरता चेहरे से नहीं दिल से होनी चाहिए। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कार्य करें। हमें अहंकार त्याग कर सभी की सेवा दिल से करनी चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में 102 सामाजिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया। समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि शासकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय बिलासपुर के सीनियर प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) कमलेश ने सामाजिक संस्थाओं को समाज के सबसे मजबूत स्तंभों में गिनाते हुए कहा, “जहाँ सरकारी व्यवस्थाएँ सीमित होती हैं, वहीं सामाजिक संस्थाएं ज़मीनी स्तर पर असली बदलाव लाते हैं।”

समारोह की विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि समाज सेवा के लिए युवाओं को जागरूक करना आवश्यक है। सामाजिक विकास को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। इस राष्ट्रीय कार्यशाला की थीम थी “सीख से सेवा की ओर”, जिसका उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक सेवा के बीच सेतु बनाना था।

इसके पूर्व इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. के.पी. यादव ने उद्घाटन भाषण में कहा, “विश्वविद्यालय केवल शिक्षा केंद्र नहीं, समाज परिवर्तन का माध्यम होना चाहिए। सेवा-आधारित शिक्षा ही सार्थक है।”

इस अवसर पर पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें सी एस आर फंडिंग की महत्वपूर्ण जानकारियां विशेषज्ञों द्वारा दी गईं।

इस आयोजन के सफल समन्वय में मैट्स विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग के  अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ यादव सहित विभाग के प्राध्यापकों और हिंदी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों व शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। समापन के अवसर पर प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs