रायपुर/// दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नाम पर
विचार करने के लिए 29 अगस्त गुरूवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन
में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति की बैठक होगी। इस बैठक में
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ-साथ एआईसीसी
छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण
उरांव, एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी
चंदन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अखिल
भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया का दौरा कार्यक्रम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया 29 अगस्त 2019 गुरूवार को सुबह 10 बजे इंडिगों के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहंुचेंगे। और उसी दिन रात्रि 7.40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डाॅ. चंदन
यादव का दौरा कार्यक्रम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डाॅ. चंदन
यादव 28 अगस्त 2019 बुधवार को शाम 6.25 बजे नई दिल्ली से इंडिगो की नियमित
विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे तथा कांग्रेसजनोें से भेंट एवं चर्चा करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डाॅ. चंदन
यादव 29 अगस्त 2019 गुरूवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति
की बैठक में भाग लेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डाॅ. अरूण
उरांव का दौरा कार्यक्रम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डाॅ. अरूण
उरांव 28 अगस्त 2019 बुधवार को दोपहर 3.15 बजे रांची से एयर इंडिया की नियमित
विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे तथा कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डाॅ. अरूण
उरांव 29 अगस्त 2019 गुरूवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति
की बैठक में भाग लेंगे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments