
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा सक्ती जिले के बंदोरा गांव में

सक्ती 05/05/2025/// करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल कमल का फूल देकर करीगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख रहे हैं ग्रामीणमहिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती की और हल्दी चावल का तिलक लगाकर स्वागत किया

सुशासन तिहार 2025" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के करिगांव में अचानक पहुँचकर ग्रामवासियों को आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लिमगांव की बजाय सीधे बन्दोरा गांव में उतरा, जिससे प्रशासनिक अमला कुछ समय के लिए असमंजस में पड़ गया। प्रशासन पहले से ही लिमगांव में मुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारी में जुटा था, परन्तु मुख्यमंत्री के करिगांव पहुँचने से पूरी व्यवस्थाएं तत्काल वहाँ स्थानांतरित करनी पड़ीं।

करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर सहज वातावरण में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते रहे। ग्रामीणों और विशेषकर महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत कमल का फूल भेंट कर किया। मुख्यमंत्री ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन का अर्थ है सीधे जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक स्थिति को समझना और त्वरित समाधान देना। प्रशासनिक व्यवस्था तभी सफल मानी जाती है जब अंतिम व्यक्ति की बात सीधे शासन तक पहुँचे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments